RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की शीघ्र नियुक्ति का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)20 जनवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अरविंद कुमार ने समाहरणाल में निर्वाचन से संबंधित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं उसकी तैयारी में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा इस प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना था।
बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा Booth Level Agents (BLA-2) की नियुक्ति के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए Booth Level Agents (BLA) की नियुक्ति मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा की जानी है। इस विषय में पूर्व की बैठकों के माध्यम से सभी राजनीतिक दलों को आयोग के निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है।
वर्तमान स्थिति की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी गई कि अब तक केवल इण्डियन नेशनल कांग्रेस द्वारा 26-सिमरिया (अ०जा०) विधानसभा क्षेत्र से 68 एवं 27-चतरा (अ०जा०) विधानसभा क्षेत्र से 170, इस प्रकार कुल 238 Booth Level Agents (BLA-2) की नियुक्ति से संबंधित सूचना उपलब्ध कराई गई है।
विभागीय निर्देशों के अनुसार Booth Level Agents (BLA-2) का प्रशिक्षण संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के स्तर से दिया जाना है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 28 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक की अवधि में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि अधिकांश राजनीतिक दलों द्वारा अब तक BLA-2 की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। ऐसे सभी राजनीतिक दलों से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के आलोक में यह अनुरोध किया गया है कि वे दिनांक 28 जनवरी 2026 के पूर्व अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के लिए Booth Level Agents (BLA-2) की नियुक्ति सुनिश्चित करते हुए संबंधित प्रस्ताव जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
उक्त बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पत्र सूचना कार्यालय के तत्वाधान में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से आए पत्रकार दल ने मेला को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों द्वारा किए गए कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार।

rktvnews

दुमका:नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

छत्तीसगढ़:संगीत, कला व संस्कृति समाज तथा प्रदेश की जीवन रेखा होती है : रमेन डेका

rktvnews

भोजपुर: भाजपा कार्यकर्ताओं की है पार्टी :विनोद तावड़े

rktvnews

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment