RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: चर्च में स्वास्थ्य जागरूकता पर सेमिनार आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जनवरी।स्थानीय रमना मैदान के पास स्थित चर्च में स्वास्थ्य जागरूकता पर एक सेमिनार हुआ। इसका आयोजन चर्च के फादर अनिल जीउत ने किया, जिसके मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता थे डॉ के एन सिन्हा,पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ,भोजपुर, सह भाजपा चिकित्सा मंच के जिलाध्यक्ष। डॉ सिन्हा ने बताया कि शाकाहारी भोजन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा उपयोगी है।हमें अपने नियमित भोजन में साग सब्जी, सलाद और फल को जरूर शामिल करना चाहिए। मौसमी और सस्ते फल महंगे और पुराने फल की अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद होते हैं। अपने घर में ही ,थोड़े से जमीन में भी या गमले में सब्जियां लगानी चाहिए और उसका सेवन नित्य करें। फादर अनिल जीउत ने उपस्थित सभी लोगों के बीच कई सब्जियों के बीज के पैकेट बांटे। इन्होंने भी हरी साग सब्जियों के महत्व के बारे में चर्चा की और कहा कि स्वास्थ्य ही धन है।

Related posts

रायपुर : युवाओं के लिए देश में आगे बढ़ने बेहतरीन अवसर: उपराष्ट्रपति

rktvnews

वस्त्र मंत्रालय ने बजट के बाद उद्योग जगत के साथ पहला राष्ट्रीय विमर्श किया।

rktvnews

रायपुर : होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

दरभंगा:हीरो मोटर कॉर्प के द्वारा अप्रेन्टिस/कैंपस प्लेसमेन्ट का किया गया आयोजन।

rktvnews

हिंदी दिवस “क्या कर लोगे?”:सुमन कुमार सिंह

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्रधानमंत्री के मन की बात से एक नई ऊर्जा के संचार के साथ जनसेवा और प्रगति हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है : दिलीप जायसवाल

rktvnews

Leave a Comment