RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर:कृषि भवन में दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ।

किसानों को अपनी नवाचारी कृषि पद्धतियों और उत्पादों को प्रदर्शित करने का मिला सशक्त मंच।

प्रखंड स्तर पर भी होने चाहिए ऐसे आयोजन: राघवेंद्र प्रताप सिंह

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 जनवरी।आज कृषि भवन परिसर, में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन सदस्य, बिहार विधान सभा, बड़हरा राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य, बिहार विधान सभा, अगिआंव महेश पासवान, जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर ने बताया कि इस दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी में कृषि यंत्र, प्रगतिशील किसानों के उत्पाद, जैविक उत्पाद, विभिन्न विभागों के स्टॉल एवं उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। किसानों को तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है, जिसमें समसामयिक फसलों में कीट-व्याधि एवं उर्वरक प्रबंधन से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विधायक, बड़हरा विधानसभा राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के मेलों एवं कार्यक्रमों का आयोजन प्रखंड स्तर पर भी किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा सभी पदाधिकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहें।
विधायक, अगिआंव विधानसभा महेश पासवान ने कहा कि किसानों को समय पर एवं उचित मूल्य पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिसके लिए जिला स्तर से निरंतर मॉनिटरिंग आवश्यक है। उन्होंने कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने का भी निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया ने अपने संबोधन में कहा कि इस किसान मेला के माध्यम से किसानों को अपनी नवाचारी कृषि पद्धतियों एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्राप्त हुआ है, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित होंगे। उन्होंने प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की सराहना करते हुए कहा कि नई तकनीक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अधिक उत्पादन एवं अधिक आय अर्जित कर सकते हैं।
जिला पदाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि एवं उससे संबद्ध विभागों द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी उपस्थित किसानों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसान राज्य सरकार की अधिकतम योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक उन्नति सुनिश्चित कर सकें।
उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत कृषि एवं संबद्ध विभागों, कृषि यंत्र एवं बीज प्रतिष्ठानों तथा प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भ्रमण किया गया। इसके साथ ही उद्यानिक फसलों की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता हेतु लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया।
तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सच्चिदानन्द सिंह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पीएनबी भोजपुर, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिन्होंने संबंधित योजनाओं एवं तकनीकी जानकारियों से किसानों को अवगत कराया।
मेले के प्रथम दिन लगभग 600 किसानों ने मेले का भ्रमण किया। मेले में कुल 40 स्टॉल लगाए गए हैं, जो नवाचार के प्रसार एवं किसानों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होंगे। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप परियोजना निदेशक, आत्मा, भोजपुर द्वारा किया गया।
उद्घाटन सत्र में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आरा सदर, जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सहायक निदेशक (शस्य) प्रक्षेत्र, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जगदीशपुर, सभी प्रखंड कृषि एवं उद्यान पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की सड़क सुरक्षा की बैठक।

rktvnews

जमुई:PK ने पीएम मोदी और राहुल-तेजस्वी पर बोला हमला, बोले- दोनों एकदूसरे को गाली दे रहे हैं इससे बिहार के लोगों का कोई मतलब नहीं है, बिहार के बच्चों को पूरे देश में गाली पड़ रही है बिहारी कहकर थप्पड़ मारा जा रहा है, इसकी चिंता किसी को नहीं है।

rktvnews

66वें नेशनल स्कूल गेम्स शतरंज की बिसात पर राजस्थान के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उदयपुर के प्रणय और बीकानेर की युक्ति ने जीते गोल्ड मेडल।

rktvnews

महेन्द्र मिसिर के काव्य संग्रह का हुआ लोकार्पण!भोजपुरी साहित्य की समृद्ध परम्परा के प्रतिनिधि हैँ महेन्दर मिसिर : कुलपति

rktvnews

प्रधानमंत्री के आह्वान पर बड़हरा विधायक द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

rktvnews

दुमका:दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment