RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मुलाकात।

जयपुर/राजस्थान 18 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। गहलोत ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण काल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए सेवा की शुरूआत का महत्वपूर्ण अंग होता है। आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। समाज के सभी वर्गों के कल्याण की भावना से कार्य करें।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में भाईसरे शुभम अशोक, दिव्यांश सिंह, मोहित कासनिया, प्रीतम कुमार, सक्षम गोयल, यक्ष चौधरी, यशार्थ शेखर, सुश्री श्रद्धा गोमे एवं सुश्री अंशुप्रिया शामिल हुए। सभी अधिकारी राजस्थान में एक वर्ष के प्रशिक्षण के लिए आए हुए हैं।
इस अवसर पर हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक हेमंत कुमार गेरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:अखिल भारतीय साहित्य परिषद, द्वारा लोकभाषा गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:माउंट लिट्रा जी विद्यालय में सीबीएसई द्वारा आयोजित क्लस्टर मीट- 3 के तहत चार दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन।

rktvnews

भोजपुर:BEST DISTRICT ELECTION OFFICER अवॉर्ड से नवाजे गए जिलाधिकारी सुल्तानिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मार्च 26

rktvnews

भोजपुर: चर्चित सर्जन डॉ विकास द्वारा ब्लड बैंक का शुभारंभ।

rktvnews

नई दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम में राजस्थान के मेनाल और नौरंगाबाद गांवों को मिले ग्रामीण पर्यटन ग्राम पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment