RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)01 मार्च। आज जिले के विभिन्न स्तर के विद्यालयों में नियोजित वैसे विशिष्ट शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया जिन्होंने सक्षमता-2 परीक्षा पास कर लिया है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में किया गया।जिला स्तरीय नियुक्ति वितरण समारोह में 98 विशिष्ट शिक्षकों के बीच औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण सांसद महाराजगंज,जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं जिला पदाधिकारी सिवान के कर-कमलों के द्वारा किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी गणों के साथ 98 विशिष्ट शिक्षक गण उपस्थित रहें ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद महाराजगंज जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के पश्चात माननीय अतिथिगणों का पौधा देकर स्वागत किया गया।तत्पश्चात बिहार गान गाया गया।
अपने उद्घाटन भाषण में माननीय सांसद महोदय ने सरकार के द्वारा राज्य में शैक्षणिक गतिविधियों के निरंतर सुधार एवं उत्तरोत्तर विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को उनके उत्तरदायित्वों का भान कराते हुए बताया कि राज्य एवं देश का भविष्य उनके ही हाथों में है। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि वे कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। उन्होंने नियुक्ति पत्र के लिए सभी विशिष्ट शिक्षकों को बधाई एवं भविष्य के लिए मंगल कामना भी की।
जिला पदाधिकारी सिवान ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य में शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक माहौल बनाने हेतु राज्य सरकार दिन-रात कार्य कर रही है।जिला प्रशासन भी इस संबंध में कृत संकल्पित है। जिला में निरंतर विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। ताकि पढ़ाई लिखाई हेतु सभी मूलभूत वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जा सके। जिला का कोई भी बालक अथवा बालिका शिक्षा से वंचित न रह जाए इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले विशिष्ट शिक्षकों से पूरे कर्त्तव्यपरायणता के साथ पठन-पाठन कार्य करवाने का भी जिला पदाधिकारी ने अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि आज पूरे जिले में लगभग 2000 विशिष्ट शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य शिक्षकों को प्रखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जा रहा है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली- 2023 के प्रावधानों के तहत सक्षमता परीक्षा-2 उत्तीर्ण एवं काउंसलिंग पूर्ण करने वाले स्थानीय निकाय के शिक्षकों के विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। उन्होंने प्रखंड स्तर पर विद्यालयों में पोस्टिंग के साथ नियुक्ति पत्र के वितरण किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज ही वे नियुक्ति पत्र प्राप्त कर अपने-अपने निर्दिष्ट विद्यालयों में योगदान कर लें।
सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड मुख्यालय में पूर्व निर्धारित स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन कर नियुक्ति पत्र का वितरण कार्य संपन्न किया।

Related posts

भोजपुर:बिहार ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा आनंद हॉस्पिटल में होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

बिहार राज्य जन सेवक संघ कार्यालय,पटना में बैठक आयोजित।

rktvnews

ऐपवा का जिला स्तरीय महिला कन्वेंशन संपन्न!

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले के नवाचारों को प्रदेश में अपनाया, कलेक्टर काना राम को किया सम्मानित।

rktvnews

फसल बीमा में ज्यादा नामांकन और SHG की महिलाओं को अधिक लोन देने के संबंध में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने ली बैंकों व राज्यों की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर बोली सचिव डा सुनीता भोजपुर को बाल श्रम मुक्त बनाना लक्ष्य।

rktvnews

Leave a Comment