RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चर्चित व्यवसायी रोहित सिंह एवं चेम्बर्स ऑफ काॅमर्स के जिलाध्यक्ष के निधन पर व्यवसायी संघ ,बिहार द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जनवरी।आरा शहर के चर्चित व्यवसायी रोहित सिंह एवं चेम्बर्स ऑफ काॅमर्स के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद के निधन पर व्यवसायी संघ बिहार के द्वारा आज आरा परिसदन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया!
श्रद्धांजलि सभा में रोहित सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई!
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि आरा शहर के चर्चित होटल व्यवसायी रोहित सिंह का ह्रदय गति रुकने से असामायिक निधन होने से व्यवसासियों में मायुसी का माहौल पैदा हो गया!रोहित सिंह सौम्य व सुशील,मृदुभाषी,मिलनसार व्यवसायी थे!शहर के जो भी ज़रूरतमंद लोग थे वे हमेशा मदद के लिए खड़े रहते थे!कोरोना काल में हुए व्यवसायियों का व्यवसाय का अपूर्णीय क्षति को व्यवसायियों के व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए व्यवसायी आयोग के गठन व उनके हित के लिए व्यवसायी संघ बिहार के निर्माण में काफी सराहनीय सहयोग रहा है और आज यह संगठन लगातार व्यवसायियों के हित के लिए संघर्षरत है!
आगे सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि रोहित सिंह के सपने को पूरा करने के लिए इस संगठन को देशव्यापी संगठन के रुप में खड़ा का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ा जाएगा!
तब ही सच्चे मायने में रोहित सिंह की सच्ची श्रद्धांजलि होगी!जैसे ही रोहित सिंह की श्रद्धांजलि सभा हो रही थी उसी समय भोजपुर चेम्बर्स ऑफ काॅमर्स के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद की निधन की खबर आयी उसी समय उनको भी संगठन की ओर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई!
उसके सांसद सुदामा प्रसाद बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के संयुक्त सचिव व मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता के पिता राजनाथ प्रसाद के निधन एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष विश्वास प्रसाद के निधन पर इन दोनों शव को श्रद्धांजलि देने मुक्तिधाम गांगी पहुंचे और वहीं उन्होंने श्रद्धांजलि दी!
श्रद्धाजंली सभा में व्यवसायी संघ बिहार के भोजपुर के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद साह,उपाध्यक्ष उमाशंकर यादव,सहसचिव सुनील नायर,उपाध्यक्ष भोला यादव, भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,सह सचिव संजय महासेठ महेंद्र सिंह,मासूम अनवर,राजू चंद्रवंशी,राजेंद्र गुप्ता,कृष्ण केसरी,कलावती देवी,सुनील नैयर,सोनू कश्यप,बिजेश्वर सिंह उर्फ टुन्ना जी सहित कई गणमान्य व्यवसायी मौजूद थे!
श्रद्धांजलि सभा का संचालन बिहार व्यवसायी संघ भोजपुर के कार्यालय सचिव कृष्णरंजन गुप्ता ने किया!

Related posts

बक्सर:केसठ प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर में जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल को फोटोग्राफर भूमेश भारती ने अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान” (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

rktvnews

भोजपुर :महिला कालेज में एन एस एस द्वारा’मेरा पहला वोट देश के लिए’ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि सिंह की अध्यक्षता में नशीली दवाओं के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गोपालगंज:जन- समुदाय की भागीदारी से फाइलेरिया उन्मूलन की राह होगी आसान, 27.43 लाख आबादी को खिलायी जायेगी बचाव की दवा:सिविल सर्जन

rktvnews

Leave a Comment