RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :विकसित भारत जी राम जी विधेयक 2025 को ले भाजपा जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित।

2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए विकसित गाँव अभियान कार्यक्रम करेगी भाजपा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी। आज भाजपा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे विकसित भारत गारंटी और रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अर्थात विकसित भारत जी राम जी विधेयक 2025 का कार्यशाला हुआ। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने किया।
मुख्य वक्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दूबे और अन्य वक्ता मे जिला प्रभारी राजेश सिन्हा एवं वरिष्ठ नेता कौशल विद्यार्थी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए विस्तार से विधेयक के बारे मे जानकारी दी।
मुख्य वक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत बनाने के संकल्प को तभी पूरा कर सकते है जब विकसित गाँव होगा। विकसित भारत जी राम जी विधेयक गाँवो को विकसित करने का ही कानून है। अब इस योजना से गाँव के मजदूर और किसानों को जोड़ कर उन्हे आर्थिक रूप से विकसित बनाया जाएगा। अब इस योजना से 100 दिन के बदले 125 दिन का काम निश्चित किया गया है।यही नही काम नही मिलने पर बेरोजगारी भता का भी प्रावधान है।अब ग्रामीण जनता अपने तरीके से काम का प्लान करेंगे।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि 26 जनवरी के पहले जिला स्तर पर अधिवेशन और उसके बाद विधानसभा एवं पंचायत स्तर पर अधिवेशन कर ग्रामीण जनता को इस विधेयक की जानकारी दी जाएगी एवं इस योजना सै जोड़ने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे।
कार्यशाला की शुरूआत डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय  के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदेमातरम से हुआ।जिलाध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि प्रदीप दूबे एवं अन्य अतिथियों को माँ आरण्य देवी का स्मारक एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया गया।
कार्यशाला मे जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष,विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम टोली सदस्य शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:कबीर के दोहा व पद सत्य व प्रेम के द्योतक : प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

भोजपुर: चर्चित सर्जन डॉ विकास द्वारा ब्लड बैंक का शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

चतरा:परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

rktvnews

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना — किसान का काम करते हुए अंग-भंग या मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तक की सहायता, अब तक 11 हजार 777 पीड़ित किसानों को मिला 176 करोड़ 37 लाख रुपये का आर्थिक संबल

rktvnews

चंद रुपयों का सौदा….सामान सस्ता या हम?

rktvnews

Leave a Comment