RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : गंगा एवं सहायक नदियों में मृत पशु व कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई : डीएम

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी।आज जिला गंगा समिति, भोजपुर की मासिक बैठक जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के संरक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। गांगी नदी के दोनों किनारों के सौंदर्यीकरण, गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में मृत पशु, कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक फेंकने वालों पर कड़ी निगरानी रखने तथा पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
नगर निगम को संबंधित विभाग को एसटीपी (STP) का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। जिले के विभिन्न घाटों पर जलस्तर मानक बोर्ड का अधिष्ठापन यथाशीघ्र कराने, गंगा किनारे स्थित प्रमुख घाटों पर लोगों की सुविधा हेतु पक्के घाटों का निर्माण कराने तथा घाटों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, जिसकी रिपोर्टिंग जिला जल एवं स्वच्छता समिति, भोजपुर द्वारा की जाएगी। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग को प्रखंड स्तरीय जैविक खेती कार्यशालाओं का आयोजन कराने का निर्देश दिया गया, जिससे प्रखंड स्तर के किसानों को इसका लाभ मिल सके।
बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर, नगर आयुक्त, आरा नगर निगम, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, प्रभार पदाधिकारी (विकास शाखा), जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति, जिला समन्वयक आईटीसी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह।

rktvnews

उत्साह के साथ शुरू हुई हैदराबाद में जी-20 के कृषि कार्य समूह की तीन दिवसीय बैठक।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में जमीन अधिग्रहण संबंधी लाभुकों के भुगतान को लंबित न रखने और जल्द से जल्द देने के दिए निर्देश।

rktvnews

वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र ने घोषित किया है मोटा अनाज वर्ष!खाने में मोटा अनाज का इस्तेमाल करें नागरिक :उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

पटना:कविता ही महायुद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया का मार्ग-दर्शन करेगी : प्रो राम वचन राय

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment