RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया।

मुंबई/ महाराष्ट्र 12 जनवरी।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नवी मुंबई में आज अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। नरेंद्र मोदी ने फोटो गैलरी और अटल सेतु के प्रदर्शित मॉडल का अवलोकन किया।
एमटीएचएल अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है और यह लगभग 21.8 किमी लंबा 6-लेन का पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर लगभग 5.5 किमी है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“अटल सेतु का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है, जो हमारे नागरिकों के लिए जीवन की सुगमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पुल यात्रा के समय को कम करने और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने का वादा करता है, जिससे दैनिक आवागमन आसान हो जाएगा।”
प्रधानमंत्री के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल, श्री रमेश बैस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, देवेन्द्र फड़नवीस और अजीत पवार भी थे।

अटल बिहारी वाजपेई सेवरी – न्हावा शेवा अटल सेतु

प्रधानमंत्री की कल्‍पना शहरी परिवहन बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करके नागरिकों की ‘आवाजाही आसान बनाकर’ सुधार करना है। इस कल्‍पना के अनुरूप, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल), जिसे अब ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है, बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने दिसम्‍बर 2016 में पुल की आधारशिला रखी थी।
अटल सेतु का निर्माण कुल 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। यह लगभग 21.8 किमी लंबा 6-लेन का पुल है जिसकी लंबाई समुद्र पर लगभग 16.5 किमी और भूमि पर लगभग 5.5 किमी है। यह भारत का सबसे लंबा और सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा। इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।

Related posts

सारण:लोकसभा आम निर्वाचन में अवैध कैश एवं वस्तुओं के परिवहन एवं लेनदेन पर फ्लाइंग स्क्वाड की 39 टीम की है नजर।

rktvnews

देवघर:इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियाँ; उपायुक्त ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह।

rktvnews

भोजपुर:अभियुक्त व वारंटी गए जेल।

rktvnews

भोजपुर:बिहार फ़ोटोग्राफर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में पैनासोनिक ने किया एक दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने फुटबॉल मैच का उदघाटन कर किया पुरस्कार वितरण।

rktvnews

Leave a Comment