RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी।एम.एम. महिला कॉलेज,आरा की एनएसएस इकाई–1 एवं इकाई–2 द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित एवं एवं अतिथियों द्वारा महंत महादेवानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्ज्वलन और छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं महाविद्यालय गान से हुआ।
स्वागत भाषण और विषय प्रवर्तन डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने किया। उन्होने विवेकानंद से जुड़ी हुई प्रेरणादायक कहानी साझा की।प्रो मीना कुमारी ने श्री नरेंद्रनाथ दत्त के स्वामी विवेकानन्द बनने तक के संघर्षपूर्ण एवं प्रेरणादायी सफर का विस्तार से वर्णन व कविता का पाठ भी किया।डॉ.स्मृति चौधरी ने स्मृतियों को साझा किया।प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने देश दुनिया का सबसे युवा देश है। युवाओं की मुट्ठी में असीम शक्ति है, उन्हें इसे पहचानने की जरूरत है।2047 तक ‘विकसित भारत’ का लक्ष्य रखा है, यह युवाओं के प्रयासों के द्वारा ही संभव है।डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट ऑफिसर अमित कुमार सिंह ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे स्वामी विवेकानंद जी के पुस्तकों का अध्ययन करें।प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।संचालन एनएसएस की छात्रा कौशिकी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्मृति चौधरी ने की। प्राध्यापक प्रो. राजीव कुमार,डॉ. मनोज कुमार, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ कुमारी शिल्पा, श्रीमती निवेदिता, डॉ. अवधेश प्रसाद, डॉ.अमरेश कुमार, डॉ अमरजीत कुमार,डॉ. जुगल कुमार, डॉ. सुमैला, डॉ. आशा, डॉ. शीला, डॉ पूनम, डॉक्टर सरोज, डॉ सुधा सिंह, डॉ विभाग, डॉ अंजू , डॉ. अनामिका, डॉ. राजबाला आदि की महती भूमिका रही।

Related posts

केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश और राजस्थान में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान जारी किया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा छठ पूजन सामग्री का किया गया वितरण।

rktvnews

भोजपुर : मोटरसाइकिल दुर्घटना मे एक व्यक्ति घायल।

rktvnews

भोजपुर:देवी ज्वालामालिनी एवं देवी सिद्धयानी मां का हुआ भव्य श्रृंगार।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति से आर्मेनिया के संसदीय प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, विकास व जनसेवा का संकल्प।

rktvnews

Leave a Comment