RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुमका में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला का सफल आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)12 जनवरी।सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दुमका परिसर में आज प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला (PM Apprenticeship Mela) का सफल आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय मेले का आयोजन प्रभारी प्राचार्य शंकर हजारी के मार्गदर्शन में एवं प्लेसमेंट प्रभारी मोहम्मद आफताब आलम तथा संस्थान के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।
मेला प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर युवाओं को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप योजना के अंतर्गत पंजीकरण, प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों से संबंधित जानकारी दी गई।
मेले के दौरान कुल 136 अभ्यर्थियों ने प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया, जिनमें 101 पुरुष एवं 35 महिला अभ्यर्थी शामिल थे।
संस्थान प्रशासन द्वारा मेले के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया गया कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।

Related posts

होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश, अश्लील गाना बजाने वालों आयेगी शामत।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंस से ली महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन हेतु समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची में युवा सम्मेलन को किया संबोधित।

rktvnews

पटना:हिन्दी-सेवा को ‘राष्ट्र-सेवा’ मानते थे सुधांशु जी, मर्म-स्पर्शी कवि थे अमरेश : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली में हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment