RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जारी किया निर्देश, अश्लील गाना बजाने वालों आयेगी शामत।

RKTV NEWS/पटना 3 मार्च 23 होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है। होली को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर पुलिस मुख्यालय ने कई आवश्यक निर्देश जारी किये हैं। शांति समिति की बैठक की जा रही है। होली में अश्लील गाना बजाने वाले हो जाए सावधान क्योंकि करने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। एडीजी जितेन्द्र सिंह गंगवार ने कहा कि होली में किसी तरह की फुहड़ और अश्लील टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने बताया कि होली को लेकर जिला स्तर से विस्तृत पुलिस बल दंडाधिकारी, क्यूआरटी मेडिकल दल, अग्निशमन दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। होली के अवसर पर कुछ असावधानी के चलते आग लगने की घटनाएं होती है इसलिए फायर बिग्रेड दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वही विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए अर्धसैनिक बल, लाठी बल, करीब 2500 से ज्यादा होमगार्ड को लगाए गये हैं।
पुलिस कर्मियों की छूट्टी पर मुख्यालय ने रोक लगाई है। होली में महिला पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्त की गयी है। एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर हम एक अपील जारी कर रहे हैं कि महिलाओं का सम्मान करें किसी तरह की फुहड़ और अश्लील टिप्पणियां अनुचित है। होलिका दहन पारंपरिक तरीके से मनाए लेकिन उसमे अश्लीलता नहीं हो। विवादित स्थलों पर होलिका दहन ना करे। इस तरह बहुत सारी बाते सोशल मीडिया पर जारी की जा रही है। होली में अश्लील गाना बजाने पर रोक लगायी गयी है।

Related posts

अर्बन हेल्थ सेंटर के बैठक में हुई नीति आयोग के स्वास्थ्य और शिक्षा के मानकों की चर्चा।

rktvnews

चतरा:प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत पर ड्रॉप मोर क्रॉप (पीडीएमसी) की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी मील रोड में छोटे बच्चों के लिए वार्षिक खेल कूद का आयोजन।

rktvnews

पटना पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी करते हुए देशी शराब किया जप्त।

rktvnews

पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश स्व किशोर कुमार मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment