RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिक रेलवे टिकटों पर दी जाने वाली छूट के लिए जंतर–मंतर पर करेंगे विशाल प्रदर्शन : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जनवरी।देश के समस्त वरिष्ठ नागरिक फरवरी 2026 में बजट सत्र के दौरान अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली स्थित जंतर–मंतर पर एक विशाल प्रदर्शन करेंगे। यह बात संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्य समिति एवं भोजपुर जिला कार्य समिति की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि कोविड काल में केंद्र सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकटों पर दी जाने वाली छूट बंद कर दी गई थी, जिसे बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक पुनः लागू नहीं किया गया है। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड की आयु सीमा 60 वर्ष किए जाने की मांग भी अब तक पूरी नहीं हुई है।संगठन के महामंत्री प्रो डा दिवाकर पांडे ने केंद्र सरकार से मांग की कि वरिष्ठ नागरिकों के हित में रेलवे टिकटों पर छूट तत्काल बहाल की जाए। वहीं संगठन के उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार मिश्रा, सचिव प्रो अमरेंद्र कुमार ने 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने की मांग रखी।
बैठक में पारित किए गए प्रस्ताव मे भारतीय जन औषधि केंद्रों की तर्ज पर देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु केंद्रों की स्थापना, रेलवे की सभी श्रेणियों के टिकटों पर 50 प्रतिशत छूट, हवाई जहाज के टिकटों पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत छूट, प्रत्येक प्रखंड में ओल्ड एज होम का निर्माण तथा चलंत चिकित्सा सेवाएं शुरू करना आदि है।बैठक को हरेंद्र सिंह, महावीर यादव, देवेंद्र प्रसाद यादव, बजरंगबली सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, डॉ. नथुनी पांडे, रामनारायण पांडे, राम अयोध्या प्रसाद, सत्यनारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, सुभाष ठाकुर, अनंत कुमार श्रीवास्तव, अविनाश प्रसाद, दिनेश प्रसाद सिंह, उदय प्रताप,सुशील राय, ब्रह्मेश्वर दसौंधी, सत्यदेव वशिष्ठ, अवधेश कुमार पांडे, सुरेंद्र सिन्हा एवं अशोक कुमार चौधरी सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Related posts

दरभंगा:जिला प्रशासन की टीम 40 रनों से हुई विजयी।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लोकसभा को संबोधित किया।

rktvnews

अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार बिहार का कर रही है बंटाधार: अमरेंद्र प्रताप सिंह।

rktvnews

डुमराव अनुमंडल अंतर्गत शहीद स्मारक पार्क में शहादत दिवस, “राजकीय समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल सम्मिलित हुए।

rktvnews

कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ ”सम्भावनाएं – 2024″

rktvnews

Leave a Comment