RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद स्व मधुलिमय जी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जनवरी।स्वतंत्रता सेनानी,समाजवादी चिंतक लोकतंत्र के सजग प्रहरी,पूर्व सांसद स्व मधुलिमय जी की 31 वी पुण्यतिथि की वर्षगांठ पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम जदयू नेता सह गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर के संयोजक डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में स्थानीय आरा सदर अस्पताल परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर आयोजित की गई। सर्वप्रथम मधुलिमय जी के तस्वीर पर पूर्व ए सी एम ओ डॉ के एन सिंहा ने माल्यार्पण कर इनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की इनका जीवन भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। कार्यकारी जदयू जिला अध्यक्ष भीम पटेल ने मधुलिमय जी को लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बताया। भोला शंकर पाल और नगर अध्यक्ष माया शंकर चंद्रवंशी ने उनके जीवन शैली सच्चाई और ईमानदारी का पाठशाला पर प्रकाश डाला।अंत में गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर जिला का संयोजक सह जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने समाजवादी चिंतक मधुलिमय जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज़ाद भारत में उनका संघर्ष का इतिहास 19 वर्ष की उम्र से ही शुरू हो गया था। 23 बार जेल जाना महाराष्ट्र के पुणे वासी बिहार के बांका से सासंद बनना गौरव की बात है।

Related posts

आरा एल मेमोरियल हॉस्पिटल में लगभग तीन केजी का युट्रस ऑपरेट कर निकाला डा दम्पति ने!चिकित्सा जगत के लिए उत्साहवर्धक उपलब्धि:लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा विजय गुप्ता

rktvnews

सीआईएल आशीष योजना के तहत 1645 बच्चों को छात्रवृत्ति जारी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बेतिया राज की भूमि एवं परिसम्पतियों का होगा कुशल प्रबंधन : चैतन्य प्रसाद

rktvnews

पटना से भी जहरीली हुई आरा की हवा,सांस लेना हुआ मुश्किल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 अक्टूबर 24

rktvnews

लोजपा रामविलास भोजपुर विधि प्रकोष्ठ के जिला प्रवक्ता बने चदेश्वर राय।

rktvnews

Leave a Comment