RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)09 जनवरी।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वीतीय तिमाही के बैंकिंग प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही 1 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक संचालित वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान पर विशेष चर्चा हुई। इसके तहत जनधन खातों का Re-KYC, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि वित्तीय समावेशन सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं एवं बीसी एजेंटों को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया ताकि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुँच सके। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के अंतर्गत कुछ बैंकों की शून्य प्रगति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और शीघ्र लक्ष्य पूर्ति हेतु ठोस रणनीति तैयार करने को कहा। साथ ही वार्षिक ऋण योजना (ACP) के अंतर्गत प्राथमिकता क्षेत्रों में प्रगति एवं बाधाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि जिले का क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात (CD Ratio) वर्तमान में 32.14% है, जो वांछित 40% से कम है। इस पर उप विकास आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राथमिकता क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने की ठोस कार्ययोजना तैयार करें और ग्रामीण क्षेत्रों में क्रेडिट उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएँ।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी,आरबीआई प्रतिनिधि रौशन कुमार घिरिया, नाबार्ड डीडीएम मृतुन्जय बक्शी जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अहसन अहमद, JSLPS DPM गौरव जायसवाल,विभिन्न बैंक शाखा प्रबंधक, रसेटी निदेशक एवं विभागीय प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related posts

आरा रोटी बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट को पुरस्कार सम्मान।

rktvnews

पूर्व विदेश सचिव और महान शिक्षाविद प्रोफेसर मुचकुंद दुबे नहीं रहे!

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को ‘राजस्थान गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

rktvnews

पटना यूनिवर्सिटी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

देहरादून:आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में 40 पेटी अवैध इंपोर्टेड अंग्रेजी शराब किया गया बरामद।

rktvnews

100 ग्राम पर भारी विनेश पर उमडा प्यार।

rktvnews

Leave a Comment