RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को ‘राजस्थान गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

व्यष्टि नहीं समष्टि के कल्याण से जुड़ा है भारतीय दर्शन, विश्व संस्कृति की जननी है-भारतीय संस्कृति: राज्यपाल

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)01 सितंबर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को संस्कृति संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को ‘राजस्थान गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति है कि अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाए।
राज्यपाल श्री बागडे ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा करने वाली प्रतिभाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि जिस समाज में प्रतिभाओं का सम्मान होता है, वही तेजी से विकास करता है। इससे समाज में सकारात्मक कार्यों को करने के लिए वृहद स्तर पर वातावरण बनता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व संस्कृति की जननी है। जीवन जीने की कला हो या विज्ञान या फिर राजनीति का क्षेत्र, भारतीय संस्कृति के मूल्य विश्व भर को निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां व्यष्टि नहीं समष्टि के कल्याण की सोच है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की यही दृष्टि हमारी संस्कृति है।
राज्यपाल ने कहा कि संस्कृति का अर्थ ही होता है- निरंतर जो परिवर्तन को लेकर चले। हर समय जिसमें परिवर्तन और कुछ नया ग्रहण करने की क्षमता बनी रहे, वही संस्कृति है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नए परिवर्तनों को साथ लेकर चलने की क्षमता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे सामाजिक परिवर्तन के संवाहक बनें। उन्होने सभी को जीवन में संतुलन और परस्पर समन्वय रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया।
इससे पहले राज्यपाल श्री बागडे का संस्कृति संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों और सम्मानित प्रतिभाओं के बारे में बताया। संस्था के संरक्षक एच.सी. गणेशिया और डॉ. गोविन्द पारीक ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्य पर अपने विचार रखे।

Related posts

डाक विभाग और बीएसई ने भारत भर में म्यूचुअल फंड की पहुंच बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

जनहित फाउंडेशन ट्रस्ट ने आयोजित किया शिक्षक सम्मान समारोह।

rktvnews

केन्‍द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने फार्मास्युटिकल बिल्थोवेन बायोलॉजिकल, नीदरलैंड का दौरा किया; सीईओ के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

rktvnews

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा चलाया गया जाँच अभियान।

rktvnews

राज्य की रेल विकास परियोजनाओं की जल्द ही होगी फाइनल लोकेशन सर्वे रिपोर्ट: संजीव कौशल

rktvnews

भारत का क्वांटम भविष्य अमरावती से शुरू हो रहा है क्योंकि ‘‘नेशनल क्वांटम मिशन’’ राज्य को एक रणनीतिक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में स्थापित कर रहा है: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

Leave a Comment