RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पटना यूनिवर्सिटी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित।

पटना/बिहार(अनिल सिंह)आज दिनांक 24/ 2/2023 को पटना विश्वविद्यालय एनुअल मीट 2023 पटना कॉलेज में आयोजित की गई ।यह खेल सभी कॉलेजो के द्वारा प्राप्त विजयी खिलाड़ियों की सूची के आधार पर की जा रही है।इस कार्यक्रम का उद्घाटन पटना विश्वविद्यालय के प्रति -कुलपति प्रो• अजय कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा 100 गुब्बारों को उड़ा कर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने संबोधन से अनुशासन तथा प्रेम पूर्वक खेलने हेतु प्रोत्साहित किया ।इस कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो• अनिल कुमार ने भी संक्षेप में खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेलने हेतु प्रेरित किया। इस पूरे आयोजन में पीयू स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष डॉ •चौधरी सरफुद्दीन, सेक्रेटरी डॉ• शिव सागर प्रसाद ने मुख्य भूमिका निभाई ।साथ -साथ स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य डॉ •अरुणा चौधरी, डॉ• पुष्प लता कुमारी, डॉ•एस• एम•एम• हसन, डॉ•शिव शंकर सिंह, डॉ• मनोज प्रभाकर, डॉ• राज लक्ष्मी सिंह, श्री प्रल्हाद आर्या, श्री दीपेंद्र किशोर आर्या, डॉ• अभिषेक कुमार शर्मा ,श्रीमती डॉली भारती आदि उपस्थित रहे ।खेल संपन्न कराने हेतु पटना कॉलेज के पीटीआई मो• मुख्तार खान, खेल के तकनीकी अधिकारी मो• हारून एवं डॉ• सरफराज आलम की विशेष सहभागिता रही।

आज के खेल के परिणाम इस प्रकार रहे- 5000 मीटर प्रथम सोनू कुमार चौधरी, द्वितीय सौरभ, तृतीय प्रदीप कुमार

100मीटर (महिला ) प्रथम शालू कुमारी, द्वितीय प्राची कुमारी ,तृतीय स्वीटी कुमारी

100 मीटर (पुरुष) प्रथम धर्मजीत कुमार, द्वितीय शुभम कुमार सिंह , तृतीय गोपाल शरण कुमार

200 मीटर( महिला) प्रथम समृद्धि कश्यप, द्वितीय सिमरन कुमारी, तृतीय अंजली पाठक

200 मीटर ( पुरुष) प्रथम धर्मजीत कुमार, द्वितीय अमजद हसन, तृतीय आरुणी कुमार

ट्रिपल जंप (पुरुष) प्रथम वसीम अकरम,द्वितीय दीपक कुमार, तृतीय धर्मजीत कुमार

हाई जंप (पुरुष) प्रथम वसीम अकरम, द्वितीय गोपाल शरण ,तृतीय पुरुषोत्तम

हाई जंप (महिला)प्रथम वेदिका नंदन, द्वितीय समृद्धि कश्यप ,तृतीय विनीता कुमारी

लाॅग जंप (पुरुष) प्रथम सोनू कुमार, द्वितीय वसीम अकरम, तृतीय उज्जवल राज

लाॅग जंप (महिला) प्रथम वेदिका नंदन, द्वितीय प्रियंका कुमारी, तृतीय दीपांजलि सिंह

400 मीटर रिले रेस (महिला) प्रथम पटना विमेंस कॉलेज ,द्वितीय पटना कॉलेज, तृतीय मगध महिला कॉलेज।

कल दिनांक 25/ 2/2023 को भी सूची के अनुसार खेलों का आयोजन ससमय किया जाएगा। खेल को कराने में कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्रों ने सहयोग किया।

Related posts

गिरिडीह:SIR-2026: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित मेगा हेल्प डेस्क कैंप का किया निरीक्षण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन डौला का किया निरीक्षण।

rktvnews

नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस ने विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में अफ्रीकी क्षेत्र के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रथम दो-सप्ताह के प्रगतिशील नेतृत्व विकास कार्यक्रम के दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजन द्वारा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की।

rktvnews

भाजपा है बुझता दिया , लौ तो फड़फड़ाएगी ही : सुदामा प्रसाद

rktvnews

राष्ट्रपति ने विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी–जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) विधेयक, 2025 को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

महाकुंभ में अनूठे अनुभवों के माध्यम से गर्मजोशी और एकजुटता की भावना जोड़ रहा नेस्ले इंडिया।

rktvnews

Leave a Comment