RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण।

सुरक्षा मानकों के साथ विधि व्यवस्था, वाहनों के पड़ाव और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)08 जनवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ ने संयुक्त रूप से नगर निकाय चुनावों को लेकर देवघर कॉलेज में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना सेंटर और कुमैठा स्टेडियम में बनाए जाने वाले डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान स्ट्रांग रूम केन्द्रों के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक की जाने वाली तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण के दौरान मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में वापसी, सुगमतापूर्वक रिसिविंग, लगाए जाने वाले टेबल, एजेंट की एंट्री, मतगणना कक्ष, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, यातायात डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।

Related posts

सारण: डीएम और एसपी ने राजेंद्र स्टेडियम का निरीक्षण कर रावण वध कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को संयुक्त ब्रीफिंग के जरिए दिया महत्त्वपूर्ण दिशा- निर्देश

rktvnews

भोजपुर:देश की पहली महिला शिक्षिका,समाज सुधारक सावित्री फुले की 194 वीं एवं फातिमा शेख की जयंती मनाई गयी!

rktvnews

भोपाल:दीपों का महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:रागा प्रोफेशनल ने ‘द स्किन एक्सपर्ट ऑफ इंडिया 2025’ के ग्रैंड फिनाले में किया देश के तीन टॉप स्किनकेयर एक्सपर्ट्स को सम्मानित।

rktvnews

मैन्युअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम, 2013 को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

महिला सशक्तिकरण की दौड़ जीतती भारतीय रेलवे:पुरुषों के गढ़ तोड़ने वाली “प्रथम महिलाओं” को पहचानने की आवश्यकता।

rktvnews

Leave a Comment