RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:देश की पहली महिला शिक्षिका,समाज सुधारक सावित्री फुले की 194 वीं एवं फातिमा शेख की जयंती मनाई गयी!

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)09 जनवरी।3 जनवरी से 9 जनवरी 25 तक सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख की जयंती ऐपवा आरा नगर कमेटी की ओर से क्रांति पार्क पूर्वी नवादा,बहिरो,शीतल टोला,एवं धरहरा में मनाई गई!इस इन महापुरुषों के तस्वीर पर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई!
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने आज से 175 साल पहले बालिका शिक्षा के लिए जो काम किया वह आज भी अनुकरणीय है!पितृसत्तात्मक,ब्राह्मणवादी,जातिवादी समाज से लड़ते हुए सावित्रीबाई फुले ने बालिका शिक्षा के लिए फातिमा शेख के घर में पहला कन्या स्कूल खोला!फुले दंपती ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने उस्मान शेख और उनकी बहन फातिमा शेख के साथ मिलकर स्कूल चलाया!हिंदू-मुस्लिम एकता के दम पर उन्होंने समाज में फैली रुढ़ियों पर जिस प्रकार से गहरी चोट की,वह आज के वैमनस्य फैलाने वाले दौर में बहुत प्रेरणास्पद है!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐपवा नगर अध्यक्ष शोभा मंडल ने कहा कि आज जब शिक्षा का बाजारीकरण होने के कारण शिक्षा महंगी हो गई है,जिसकी वजह से एक बार फिर स्त्रियों को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है!लाखों रुपए की फीस देकर उच्च शिक्षा में प्रवेश कर पाना महिलाओं के लिए चुनौती है!लिंगभेद पर टिके इस समाज में शिक्षा के बाजारीकरण और निजीकरण की पहली मार महिलाओं और वंचित तबकों पर ही पड़ रही है! सावित्री बाई फुले को याद करते हुए हमें सबके लिए समान और मुफ्त शिक्षा सुनिश्चित करने के संघर्ष को तेज करना होगा!इस कार्यक्रम में नगर कमेटी सदस्य कलावती देवी,पुष्पा देवी,ज्ञांती देवी,गायत्री देवी, लखमुनिया देवी,सरिता देवी,कांति देवी कई शामिल थी!

Related posts

आठवीं मिसाइल एवं गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 11 (यार्ड 79) की सुपुर्दगी।

rktvnews

बिहार: गोपालगंज: जिलाधिकारी ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

सीवान:जिला केन्द्रीय कन्हैया लाल पुस्तकालय मे 75वें गणतंन्त्र दिवस पर झंडोतोलन।

rktvnews

उत्तर भारत में शीतलहरी के बीच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बांटे हजारों जरूरतमंदों को कंबल।

rktvnews

दरभंगा:उच्च माध्यमिक विद्यालय,बेनीपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चतरा जिले को दी कई सौगातें, लगभग 3 अरब 78 करोड़ रुपए की 219 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास! एसी कमरे में नहीं, धरातल पर काम कर रही सरकार: हेमन्त सोरेन

rktvnews

Leave a Comment