RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने भागीरथपुरा क्षेत्र का भ्रमण कर लिया स्थिति का जायजा।

रिंग सर्वे, लाइन लीकेज सुधार एवं टैंकर से जल वितरण की सतत निगरानी।

लाइन लीकेज सुधार कार्य जारी।

टैंकर के माध्यम से लगातार किया जा रहा है जल वितरण।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)06 जनवरी।कलेक्टर शिवम वर्मा एवं नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मंगलवार प्रातः भागीरथपुरा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त, बीट प्रभारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि रिंग सर्वे के तहत क्षेत्र में निरंतर कार्रवाई जारी है। प्रभावित क्षेत्रों से नियमित सैंपल कलेक्शन कर उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है। नागरिकों को पानी उबालकर एवं छानकर पीने के लिए लगातार समझाइश दी जा रही है। साथ ही, क्षेत्र में टैंकरों के माध्यम से सतत स्वच्छ जल वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रभावित नागरिकों का समुचित उपचार नि:शुल्क किया जा रहा है। इस कार्य में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें समन्वय के साथ लगातार सक्रिय हैं।
निरीक्षण के दौरान पेयजल टैंकरों से हो रहे जल वितरण का अवलोकन किया गया तथा लाइन लीकेज सुधार कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नगर निगम द्वारा गठित 32 बीटों के माध्यम से भागीरथपुरा क्षेत्र के प्रत्येक हिस्से में दूषित जल पर नियंत्रण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति तथा व्यापक सफाई अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को कार्यों में तेजी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

Related posts

भोजपुर: रेड क्रॉस और ABVP के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर आयोजित।

rktvnews

दरभंगा:जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ने बेनीपुर उपकारा का किया निरीक्षण।

rktvnews

डी. राजा ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ पर गठित एचएलसी के साथ बैठक की, परामर्श प्रक्रिया निरंतर जारी है।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने राजस्थान के अजमेर स्थित अखिल भारतीय उत्तराखण्ड धर्मशाला आश्रम, तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के अवकाश ग्रहण करने वाले 22 कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न।

rktvnews

पटना: दस दिवसीय बिहार सरस मेले का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment