RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:क्रिकेट लीग मैच में तेधरा क्रिकेट क्लब को हराकर बिहिया क्रिकेट अकादमी बना विजयी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा जैन कालेज आरा में आयोजित भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच बिहिया क्रिकेट अकादमी बनाम तेधरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।मैच का उद्घाटन जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार द्वारा किया गया।अजय कुमार तिवारी उर्फ मुनमुन तिवारी एवं सुनीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
बिहिया क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बिहिया क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 304 रन चार विकेट खोकर बनाए। बिहिया क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रितिक ने 56 रन, आदित्य कुमार गुप्ता ने 59, रिषभ राज कश्यप ने नाबाद 74 रन, उत्कर्ष ने नाबाद 20 रन, अतिरिक्त 80 रनों का योगदान रहा। तेधरा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने सर्वाधिक दो विकेट, तेजस ने एक विकेट प्राप्त किया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेधरा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 91 रनों पर सिमट गई।बिहिया क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु ने तीन विकेट कृष , आदित्य और रौनक ने दो विकेट प्राप्त किया। एक तरफ मुकाबले में बिहिया क्रिकेट अकादमी ने तेधरा क्रिकेट क्लब को 213 रनों से पराजित किया।इस मैच के मैन ऑफ द मैच रिषभ राज कश्यप को चुना गया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कौशिक दुलारपुर की ओर से दिया गया।मैच के दौरान,भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार, भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के लीग संयोजक रत्नेश नन्दन,आकाश कुमार उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आलोक कुमार ने दी।सफल संचालन में सुमित सिन्हा की अहम भूमिका रही।

Related posts

ऐपवा का तीसरा आरा नगर सम्मेलन सम्पन्न!संगीता सिंह नगर सचिव एवं शोभा मंडल बनी नगर अध्यक्ष।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ‘जन-केंद्रित राष्ट्रीय सुरक्षा : विकसित भारत के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी’ विषय पर आईबी शताब्दी वृत्ति व्याख्यान को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने वीडियो कांफ्रेंस से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को 17 नवंबर को मतदान को लेकर जिलों में की जा रही तैयारियों के दिये आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: चुनाव में किए वादों को अगिआंव विधायक ने दिया मूर्त रूप, विभिन्न योजनाओं का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति से सम्बंधित समस्याओं के सुगम निस्तारण हेतु स्कालरशिप हेल्पलाइन शुरू!आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय द्वारा शुरू की गई है स्कालरशिप हेल्पलाइन।

rktvnews

भोपाल में मंगलवार तक तीन दिन नहीं होगा शटडाउन, मिलेगी निर्बाध बिजली।

rktvnews

Leave a Comment