RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ, ताकि इस परियोजना का लाभ शीघ्र ही क्षेत्र की आम जनता को मिल सके। उन्होंने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जल-निकासी (ड्रेनेज) से संबंधित समस्याओं पर भी जिला पदाधिकारी ने संज्ञान लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन, भोजपुर, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग (RCD), विशेष कार्य पदाधिकारी, भोजपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गोपालगंज:“संम्पुर्णता अभियान” का किया गया शुभारंम्भ।

rktvnews

पिथौरागढ़ में 14 जनवरी को किया जायेगा राष्ट्रीय खेल ध्वज रैली का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने जवईनिया में कटाव से उत्पन्न स्थिति और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर :बड़हरा विधानसभा में सूर्यभान सिंह का जनसंपर्क अभियान जारी ,बोले जनता का विश्वास ही मेरी असली ताकत।

rktvnews

एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) की राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ बातचीत जारी।

rktvnews

हो चलल अरगिया के बेर!

rktvnews

Leave a Comment