RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

महंगाई राहत कैम्प – 1.62 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.11 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

जयपुर/राजस्थान 17 जून। महंगाई के दौर में निश्चित राहत की गारंटी देने वाले महंगाई राहत कैम्प में लाभान्वित परिवारों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार की दस लोककल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन से लोगों का जीवन खुशहाल हो रहा है। शुक्रवार शाम तक इन कैम्पों के माध्यम से 1.62 करोड़ परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है, जबकि 7.11 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 52.73 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 88.24 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 10.63 लाख, मुख्यमंत्री नि:शुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 99.03 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 63.36 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.26 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में लगभग 49 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 97.56 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.23 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.23 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Related posts

भोजपुर:भीषण गर्मी से बचाव हेतु डॉ जी पी श्रीवास्तव द्वारा जरूरत मंदों के बीच किया गया तौलिया वितरित।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न।

rktvnews

दरभंगा में खुलेगा फुटबॉल स्मॉल सेन्टर,नेहरू स्टेडियम को स्थल के रूप में किया गया चिन्हित।

rktvnews

जबलपुर:विरासत को मिले संपूर्ण सम्मान : सूरज जायसवाल

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को सौंपा नियुक्ति पत्र,जिले के 23 बेटियों को मिला नया उड़ान – बेंगलुरु में जॉब ज्वाइन करने को तैयार।

rktvnews

Leave a Comment