
आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई।बिहार राज्य राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता संघ की इकाई राष्ट्रीय बचत संघ भोजपुर की त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हुई। इस दौरान पर्ची के माध्यम से बहुमत के आधार पर सभी पदों पर निर्वाचित हो गए।संघ के मीडिया प्रभारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान डाकघर परिसर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता रामाशंकर पांडेय ने की।पूर्व निर्धारित तीन वर्ष के लिए संघ का चुनाव की प्रकिया चुनाव प्रभारी तारकेश्वर प्रसाद की देखरेख में शांतिपूर्ण संपन्न हुई।श्री प्रसाद ने गुप्तरूप से पर्ची के मतों के आधार पर सुरेन्द्र प्रसाद यादव को अध्यक्ष, रंजय कुमार सिंह सचिव,रविशंकर पाण्डेय कोषाध्यक्ष के साथ ही संघ के सभी पदधारियों को पुनरावृति की भी घोषणा की।इस दौरान विजय सिन्हा,संजय पाण्डेय,रामजी प्रसाद , राजू पाठक ,संजय सिंह,विनोद चौधारी, लाल बाबू सिंह,विनोद केशरी,विशेश्वर राय,विपुल सिन्हा, सुबास सिंह,राजीव रंजन,संतोष केशरी,गौरी शंकर यादव आदि उपस्थित थे।
