RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बस स्टैंड दुमका में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)03 जनवरी।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी से 31 जनवरी 2026) के अवसर पर जिला परिवहन कार्यालय, दुमका के द्वारा आज अटल बिहारी वाजपेयी बस पड़ाव, दुमका में बस, ऑटो एवं टोटो चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ सहायक समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन, दुमका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में चालकों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। नियमित स्वास्थ्य जांच से दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सकता है।
स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान लगभग 150 बस चालक, कंडक्टर एवं अन्य वाहन चालकों की आंखों, रक्तचाप, HIV, शुगर, सामान्य स्वास्थ्य आदि की जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार चश्मा भी वितरण किया गया। जांच के उपरांत आवश्यक परामर्श भी दिया गया तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन परिचालन के लिए चालकों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से चालकों को यातायात नियमों के पालन, सतर्कता एवं सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जिला प्रशासन द्वारा आगे भी राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।
मौके पर सड़क सुरक्षा के सदस्य मुस्ताक अली (खोखन दा), डॉ मनोज कुमार घोष,रमन कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिंह, प्रदीप्तो मुखर्जी, नीलकंठ झा, सुरेश साह सहित जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव एवं अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

rktvnews

जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण!वन स्टॉप सेंटर टीम भावना के रूप में करें कार्य,खाने-पीने दवाई की मूलभूत सुविधाएं रहे उपलब्ध: जितेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

सारण:नंदलाल सिंह महाविद्यालय के छात्रों ने मतदान की जागरूकता को ले निकाली प्रभात फेरी।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों के अथक समर्पण की सराहना की।

rktvnews

उत्तराखंड मुख्यमंत्री से नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल की भेंट!भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment