RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड मुख्यमंत्री से नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल की भेंट!भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर की चर्चा।

देहरादून/ उत्तराखंड 27 जुलाई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों में रहन-सहन, धार्मिक रीति-रिवाजों में काफी समानताएं हैं। उत्तराखण्ड का बड़ा क्षेत्र नेपाल की सीमा से लगा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से कहा कि नेपाल के विकास के लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल का भी काफी क्षेत्र मानसखण्ड में आता है। नेपाल में भी मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के तहत कार्य हों, तो पर्यटन एवं तीर्थाटन के लिए उत्तराखण्ड आने वाले लोगों का रूझान नेपाल की ओर भी बढ़ेगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:राकेश संभावित यथार्थ के कलाकार थे: जितेंद्र कुमार

rktvnews

भोजपुर: गुप्ता दंपत्ति की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि,कंबलों का किया गया वितरण।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

बाबा साहब के संविधान को हटाकर मनुस्मृति थोपना चाहती है भाजपा : अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा

rktvnews

गढ़वा:23 फरवरी को गढ़वा जिले के तीनों नगर निकायों में मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित।

rktvnews

भोजपुर:प्रतिभा खोज समिति का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, आराध्या ने जीता प्रथम स्थान।

rktvnews

Leave a Comment