RK TV News
खबरें
Breaking News

चित्तौड़गढ़:बिड़ला सीमेंट के कार्मिकों ने लिया बाल विवाह निषेध का संकल्प।

RKTV NEWS/चित्तौड़गढ़(राजस्थान)01 जनवरी।
राज्य सरकार द्वारा संचालित 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नववर्ष 2026 के अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बिड़ला सीमेंट वर्क्स के कार्मिकों के लिए बाल विवाह जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिले में चल रहे अभियान के तहत बिड़ला सीमेंट वर्क्स के श्रमिक संघों के साथ बाल विवाह निषेध विषयक जागरूकता गोष्ठी एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे जुड़े विधिक प्रावधानों तथा बाल विवाह की आशंका होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्मिकों को स्वयं बाल विवाह न करने एवं अपने आसपास होने वाले बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। साथ ही श्रमिकों से आग्रह किया गया कि वे अपने ग्रामों एवं समुदायों में बाल विवाह निषेध के प्रति जनजागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि इस सामाजिक कुरीति के विरुद्ध व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जा सके।
इस अवसर पर श्रम विभाग के निरीक्षक मुकेश कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक नवीन किशोर काकड़दा, काउंसलर करण जीनवाल, सुपरवाइज़र नानूराम जाट, शिक्षा विभाग से लोकेश सोनी सहित बिड़ला सीमेंट के कार्मिक उपस्थित रहे।

Related posts

वैशाली: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने आयोजित की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:डीएम एसपी के औचक निरीक्षण में गायब पुलिस कर्मियों का वेतन बंद करते हुए किया गया स्पष्टीकरण।

rktvnews

भोजपुर:भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया और आईटी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने ऊंटा स्थित बालिका आश्रय गृह, राइज बाल गृह बाई पास रोड नगवां एवं चतरा कॉलेज चतरा में बन रहे पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

rktvnews

दरभंगा:मद्यनिषेध द्वारा होली पर्व एवं लोक सभा आम निर्वाचन को लेकर वाहन जाँच के क्रम में अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:एनीमिया मुक्त भारत के लिए स्कूली बच्चों हेतु कैंप लगा, जांच के साथ इसके रोक थाम के लिए योगाभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment