RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मंत्री श्रवण कुमार ने किया बिहार सरस मेले का शुभारंभ।

बिहार सरकार द्वारा गावों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं में जीविका का है महत्वपूर्ण योगदान: श्रवण कुमार

RKTV NEWS/पटना(बिहार )12 दिसंबर।देश भर के हस्तशिल्प एवं हुनर को प्रोत्साहन ,सम्मान एवं बड़ा बाज़ार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित बिहार सरस मेला का गुरुवार को गांधी मैदान में शुभारंभ हो गया।सरस मेला का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका द्वारा किया जा रहा है।मेला का शुभारंभ आज बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्य द्वार पर फीता काटकर किया। मेला परिसर में ग्रामीण उद्यमिता को समर्पित विभिन्न स्टॉल का अवलोकन करने के बाद मंत्री मुख्य सांस्कृतिक मंच पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम हेतु मंचासीन हुए । मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर सरस मेला का विधिवत उद्घाटन किया। स्वागत संबोधन जीविका की अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने किया।इस अवसर पर अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने अतिथियों , स्टॉल धारकों और आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि सरस मेला के माध्यम से ग्रामीण शिल्पकारों को आर्थिक सबलता मिलती है। मंत्री को मेला की रूप रेखा जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताई।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जीविका जीवंत संस्थान के तौर पर कार्यरत है।लखपति दीदी बनाने को लेकर राज्य आजीविका मिशन के तौर पर जीविका ने पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प के इस बड़े प्लेटफार्म से ग्रामीण हुनर एवं शिल्प को सम्मान मिलता है साथ ही गाँव की महिलाओं के आत्मनिर्भरता एवं स्वावलंबन के विविध रंगों का समावेशन देखने को मिलता है। जीविका गाँव से लेकर शहर तक महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है l मंचासिन पटना महापौर सीता साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सरस मेला का आयोजन महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है उन्होंने कहा कि सरस मेला का आयोजन ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक पहल है l अंत में अपने संबोधन में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में गांवो के विकास के लिए बिहार सरकार कई योजनायें चला रही है l जिनमे जीविका सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है।जीविका के माध्यम से स्वयं सहायता समूह से गरीब महिलाएं जुड़कर आर्थिक एवं सामाजिक तौर पर सशक्त हो रही हैं।सरस मेला अब ऐतिहासिक बनते जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में आगत अतिथियों को ग्रामीण महिला उद्यमियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर आर नटराजन, महा प्रबंधक, नार्थ बिहार एवं रविन्द्र श्रीवास्तव, महा प्रबंधक, साउथ बिहार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी मंचासिन रहे। समीर कुमार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधकों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राजेश कुमार , विशेष कार्य पदाधिकारी, जीविका ने किया l मंच संचालन शोमा चक्रवर्ती ने किया ।
शुभारंभ समारोह के दिन तक सरस मेला में हरियाणा , महाराष्ट्र, पंजाब, केरला,तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड , पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आसाम , ओड़िसा,पांडीचेरी, गुजरात,छत्तीसगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर से स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला उद्यमी और स्वरोजगारी अपने-अपने प्रदेश के शिल्प, लोक कला,परिधान,सजावट के सामान और देशी व्यंजन आदि को लेकर उपस्थित हो गई हैं । 500 सेअधिक स्टॉल एरिया में हस्तशिल्प और देशी व्यंजनी का बाज़ार सज गया है l

Related posts

राजनांदगांव : स्वीप थीम की तर्ज पर स्वीप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

अस्पताल में भर्ती पंजीकृत श्रमिक तथा चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स को मिलेगी सहायता राशि – मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023 को मुख्यमंत्री की स्वीकृति – अधिकतम 7 दिन 200 रुपए प्रतिदिन अनुसार सहायता राशि

rktvnews

गढवा:एसपीडी कॉलेज का NCC Cadet विशेष शिविर सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित, NCC Cadet को किया गया जागरुक।

rktvnews

भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोक प्रशासन में 50वें (स्वर्णिम) उन्नत व्यावसायिक कार्यक्रम (एपीपीए) में सेना, नौसेना, वायुसेना और सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने इथेनॉल प्लांट का किया उद्घाटन।

rktvnews

जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment