RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जनवरी।शहर के नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप ओवर ब्रिज पर बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार की युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतक टाउन थाना क्षेत्र के मौला बाग वार्ड नंबर-11 निवासी स्व. राधा कृष्ण प्रसाद का 31 वर्ष से पुत्र मंटू कुमार है। वह हलुवाई था एवं इधर-उधर जाकर मिठाई बनाने का काम करता था। प्रतिदिन की भांति ही बुधवार की सुबह वह बाइक द्वारा काम करने के लिए जीरो माइल की ओर जा रहा था ।मृतक के मामा राज कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार की सुबह वह बाइक द्वारा काम करने के लिए जीरो माइल की ओर जा रहा था। उसी दौरान बाजार समिति के समीप ओवर ब्रिज पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Related posts

जिले में 1100 नमूनों से जांची गई पानी की गुणवत्ता!फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पीने के पानी की गुणवत्ता जांच हेतु घरों से लिए जा रहे सैंपल।

rktvnews

संस्कृति मंत्रालय ने विश्‍व के सबसे बड़े संग्रहालय के निर्माण हेतु एक चार- दिवसीय विचार-मंथन सत्र का आयोजन किया।

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का चौथा दिन:सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी बांदा मुंडा उड़ीसा।

rktvnews

भोजपुर: पुरानी पेंशन की मांग को ले राष्ट्रव्यापी काला सप्ताह दिवस का समापन।

rktvnews

भारत और अर्जेंटीना ने लिथियम का पता लगाने एवं खनन संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोजपुर:नेशनल एक्स सर्विस मेन कोऑर्डिनेशन कमिटी की कार्यकारिणी बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment