RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 30 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेशी राष्ट्रीय परिषद (बीएनपी) अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

श्री मोदी ने एक्‍स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा :

“ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है।

उनके परिवार और बांग्लादेश के समस्त जनमानस के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुझे वर्ष 2015 में ढाका में उनसे हुई सौहार्दपूर्ण भेंट का स्‍मरण है। हम आशा करते हैं कि उनकी दूरदृष्टि और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी मार्गदर्शन देती रहेगी।

उनकी आत्मा को शांति मिले।”

Related posts

ग्रामीण चिकित्सकों को स्वास्थ्य मित्र के रूप में नियुक्त करे सरकार-मनोज मंज़िल

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यों के निष्पादन को लेकर बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने द्वारिका बिगहा में मुहाने नदी पर नवनिर्मित पुल का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:मोदी का तीसरा कार्यकाल जनादेश की मूल भावना के खिलाफ : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

बक्सर: एमपी हाई स्कूल में उर्दू भाषा के प्रोत्साहन हेतु वाद विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने लिया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा।

rktvnews

Leave a Comment