RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंड,भवन गणना एवं जनगणना-2027 समेत वज्रपात एवं लू को लेकर नागरिकों को किया जाएगा जागरूक।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)15 मई।समाहरणालय परिसर से उपायुक्त राजीव रंजन ने मकान गणना और जनगणना 2027 समेत वज्रपात एवं लू से बचाव हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में लू एवं बारिश में वज्रपात की घटनाओं से बचाव हेतु आमजनों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि लू से बचाव हेतु दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तथा हल्के एवं सूती कपड़ों का प्रयोग करें। वहीं मौसम खराब होने, तेज गर्जन अथवा बिजली चमकने की स्थिति में लोग खुले मैदान, पेड़ के नीचे अथवा जलाशयों के आसपास जाने से बचें।
उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 के तहत भवन गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य को लेकर भी आमजनों को जागरूक किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई कि वे गणनाकर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए भवन गणना कार्य में सहयोग करें।
जागरूकता रथ के माध्यम से विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में ऑडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक तथा प्रचार-प्रसार सामग्री के जरिए लोगों को वज्रपात, लू से बचाव एवं भवन गणना संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डाक विभाग द्वारा दिन दयाल स्पर्श योजना 24/25 के अन्तर्गत चयनित छात्र को किया गया पुरस्कृत।।

rktvnews

भारतीय औषधि नियंत्रक ने चोट के न्यूनतम निशान के साथ त्वचा के घावों का उपचार करने के लिए पहले स्वदेशी रूप से विकसित पशुओं से निकाले गए टिश्यू इंजीनियरिंग स्कैफोल्ड को मंजूरी दी।

rktvnews

दरभंगा:आठ जिलों के जीविका कर्मियों के साथ की गयी समीक्षात्मक-सह-आगामी योजना को लेकर बैठक।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 अक्टूबर 24

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज मे अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई के अंतर्गत जरूरत मंदों को कराया गया भोजन।

rktvnews

Leave a Comment