RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जूनियर क्रिकेट लीग मैच में न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब को हरा वाई एम सी सी बना विजेता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 दिसंबर।जिला क्रिकेट संघ द्वारा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में आयोजित भोजपुर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग मैच के दूसरे दिन का मैच न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब बनाम वाई एम सी सी के बीच खेला गया।जिसका उद्घाटन भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष विवेक कुमार नें खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
वाई एम सी सी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।वाई एम सी सी के सलामी बल्लेबाज के रूप में राजु कुमार और सुरेन्द्र कुमार मैदान पर उतरे।राजु कुमार और सुरेन्द्र कुमार ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति प्रदान किया। वाई एम सी सी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राजु ने 106 रन, सुरेन्द्र 86 रन,मो अनिश राजा ने नाबाद 32 रनों का योगदान दिया। वाई एम सी सी ने निर्धारित 25 ओवर 276 रन 05 विकेट पर बनाया।न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजवीर सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट, राकेश ने एक विकेट प्राप्त किया। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 98 रनों पर ही सिमट गई। न्यू करमन टोला क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मात्र एक बल्लेबाज ने 45 रन बनाया बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नहीं कर पाया।वाई एम सी सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए चंदन कुमार ने चार विकेट, नितेश ने दो विकेट प्राप्त किए।इस मैच पर वाई एम सी सी ने 178रनों से जीत दर्ज किया।इस मैच के मैन ऑफ द मैच राजा को चुना गया।मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कौशिक दुलारपुर की ओर से दिया गया।इस मैच के एम्पायर कुंदन राज सिंह और राजिव कुमार वहीं स्कोरर के रूप में अमृतेश राज ने निभाया।मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर राकेश सिंह, नीरज कुमार सिंह, शैलेश कुमार,देव कुमार उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आलोक कुमार ने दी।इस मैच को सुचारू रूप से संचालन में कुमार विजय की अहम भूमिका रही।

Related posts

आजमगढ़ मंडल का बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में रहा प्रदेश में तीसरा स्थान।

rktvnews

समान नागरिक संहिता के मामले को उछालने के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिंन्दुओं में साम्प्रदायिक भावना फैलाकर वोट बैंक बनाने की है मंशा: सत्य नारायण मदन

rktvnews

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय में ‘श्रुति मंडल’ का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति द्वारा 5 मार्च को पहले पेयजल सर्वेक्षण पुरस्कारों को विज्ञान भवन में प्रदान किया जाएगा।

rktvnews

जिला जज सह विधिक सेवा प्राधिकार अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मालवीय ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 26 दलित बच्चों का सरकारी विद्यालय में कराया नामांकान।

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय राधा शरण सिंह जिला फुटबॉल लीग हेतु 19,20 व 21 अप्रैल को किया जायेगा पंजीयन।

rktvnews

Leave a Comment