RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दलित बिंदो पर अत्याचार के समर्थन में बिंद विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान का धरना।

आरा/भोजपुर (सुनिल सिंह)16 जून। आज बिन्द विकास एवं सामाजिक सेवा संस्थान,संगठन के बैनर तले भोजपुर जिला अंतर्गत उदवंत नगर प्रखण्ड के छोटी सासाराम ग्राम पंचायत के सरैया ग्राम में 16 अप्रैल 23 को जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा 75 वर्षों से अधिक समय से घर बनाकर रह रहे100 गरीब बिन्द एवं दलित परिवारों का घर तोड़ने एवं बिन्द जाति के लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बिन्द जाति के लोगों द्वारा संगठन के बैनर तले जिला समाहरणालय के समक्ष धरना एवं प्रदर्शन किया गया।धरने में बिहार के विभिन्न जिलों से बिन्द जाति के हज़ारों से लोगों ने भाग लिया ।बिन्द एकता जिन्दाबाद एवं बिन्दों के कुल देवता बाबा काशी की पूजा-अर्चना एव जय घोष के साथ धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ ।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश कुमार बिन्द ने अपने सम्बोधन में सरैया ग्राम में प्रभावित प्रत्येक गरीब परिवार को 5 डिसमिल जमीन का बासगीत पर्चा देते हुए आवास निर्माण कराने/ पुनर्वास की व्यवस्था करने, बड़हरा प्रखण्ड अंतर्गत कुतूबपुर डेरा ग्राम में भीषण आग लगी से जले घर के 79 परिवारों को आवास उपलब्ध कराने एवं अगरसंडा बेहरा में हुए शराब कांड में बिन्द जाति के फंसाए गए निर्दोष लोगों को जांचोपरांत अभियुक्तों की सूची से नाम हटाने की मांग की । उन्होंने कहा की अगर जिला प्रशासन भोजपुर द्वारा एक माह के अंदर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो संगठन द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।जिसके तहत अगले चरण में सभी जिला मुख्यालयों तथा बाद में माननीय मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के समक्ष पटना में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा ।
भोजपुर जिला के सचिव हरि भजन बिन्द ने कहा कि सरैया ग्राम में प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास,राशन कार्ड,बिजली कनेक्शन, नल-जल योजना एवं शौचालय आदि की सुविधा दी गई है ।इसलिए प्रत्येक परिवार को 5डिसमिल जमीन देकर अविलंब घर बनाने की मांग की।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार बिन्द ने उठो, जागो, शिक्षित बनो ,संगठित हो ,संघर्ष करो का नारा दिया।

Related posts

तेलंगाना:राष्ट्रपति ने लोकमंथन-2024 के उद्घाटन सत्र में भाग लिया।

rktvnews

गया लोकसभा सीट को लेकर बड़ा ऐलान! पिता-पुत्र के खिलाफ मैदान में उतरेंगे हम गुट के नेता :-रामेश्वर यादव

rktvnews

आयुक्त दीपक रावत ने निर्माणाधीन पुलिया का किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय मौसम विभाग ने मई 2024 के पहले सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया।

rktvnews

डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन के कार्यालय का जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा फीता काट कर विधिवत शुभारंभ।

rktvnews

सन नियो ने दिल को छू लेने वाले गिफ्ट हैंपर के साथ मनाई दिवाली और छठ पूजा, इस त्योहारी मौसम में परिवारों को करीब लाने का किया प्रयास।

rktvnews

Leave a Comment