RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने किया मौजमपुर में निर्मित फ्लोटिंग हाउस का निरीक्षण।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 दिसंबर।आज बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत नरगदा पंचायत के मौजमपुर गांव में निर्मित फ्लोटिंग हाउस का निरीक्षण किया गया। यह फ्लोटिंग हाउस पर्यटन विकास, सामुदायिक गतिविधियों के प्रोत्साहन, जल संसाधनों के सतत उपयोग एवं बाढ़ प्रबंधन के उद्देश्य से विकसित किया गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने फ्लोटिंग हाउस की संरचना, इसके संचालन एवं रख-रखाव के साथ-साथ जल संरक्षण, स्वच्छता व्यवस्था तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने हेतु किए गए प्रावधानों का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
फ्लोटिंग हाउस के निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं परिवर्तनकारी पहलों की विस्तृत जानकारी मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत की गई। प्रस्तुतीकरण में नव प्रेरणा टोला योजना, नाली-गली एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण, सड़क विकास कार्य, महादलित स्वच्छता एवं शौचालय निर्माण, तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, जीविका ग्राम संगठन भवन निर्माण, अर्ध-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, पक्के आवास एवं शौचालय निर्माण, साथ ही राशन कार्ड, जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को प्रमाण पत्र वितरण से संबंधित जानकारी शामिल रही।
इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न पहलों, जैसे बेटी जन्मोत्सव एवं कन्या रत्न सम्मान समारोह, जीविका मार्ट, सिलाई–स्टिचिंग यूनिट तथा मनरेगा मार्ट, की प्रगति से भी मुख्य सचिव महोदय को अवगत कराया गया। विशेष रूप से कन्या रत्न योजना की उपलब्धियों एवं उसके सामाजिक प्रभाव पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह द्वारा तरल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल स्रोतों के संरक्षण तथा सतत विकास के दृष्टिकोण से किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया।
निरीक्षण एवं प्रस्तुतीकरण के उपरांत मुख्य सचिव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाए तथा योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुँचे।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भोजपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक (NEP), पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (आरा सदर), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बड़हरा) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 24 जनवरी 24

rktvnews

भोजपुर:”मशाल” कबड्डी बालिका वर्ग (अण्डर 14-16) खेल प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में पटना बना विजेता।

rktvnews

भोजपुर: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले की टीम को लखीसराय किया गया रवाना।

rktvnews

बागपत : जिलाधिकारी ने किया बागपत कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

उत्तराखंड: जनता कृषक इंटर कॉलेज पंवासा के रजत जयंती वार्षिकोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment