RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:5-बिहार बटालियन एनसीसी कैंप में संभावना के तेजस पांडेय को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 दिसंबर।शहर के मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के एनसीसी कैडेट्सो ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर उत्कृष्ट कैडेट्स का सम्मान पाया है। हाल में ही 5-बिहार बटालियन द्वारा आयोजित एनसीसी कैंप में भाग लेकर विद्यालय के तीन कैडेट्स ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किए हैं। 5-बिहार बटालियन द्वारा आयोजित इस एनसीसी कैंप में जिले के एनसीसी से संबद्व विद्यालयों ने भाग लिया था।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले में वर्ग नवम के छात्र तेजस पांडेय को बेस्ट कैडेट अवार्ड, वर्ग नवम के छात्र रुद्र पांडेय को बेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड एवं वर्ग 9 के छात्र आशीष पांडेय बेस्ट फायरिंग अवार्डी है। आयोजित एनसीसी कैंप में अपने अनुशासन, कौशल और समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने सभी विजेता कैडेटसो को बधाई दी और कहा कि प्राप्त पुरस्कार सफलता की ओर ले जाता है। वहीं प्राचार्या डॉ. अर्चना कुमारी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाकर शिखर तक पहुंचा जा सकता है।उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना है।

Related posts

नौसेना कमांडरों का सम्मेलन 24/1

rktvnews

मणिपुर चीरहरण कांड सरकार तथा भारतीय समाज के लिए शर्मनाक घटना।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने राजस्व संवर्धन को लेकर खनन,विद्युत,आबकारी,सिंचाईं, राजस्व आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

दुमका:उप विकास आयुक्त ने सालतोला पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 कार्यों का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहारी लिट्रेचर पुस्तक का विमोचन।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और बांग्लादेश का लोक प्रशासन मंत्रालय 2025-2030 तक 1500 अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की परिकल्पना वाले समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण पर सहमत।

rktvnews

Leave a Comment