RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : कन्या रत्न सम्मान योजना का संकुल स्तरीय संघों एवं ग्राम संगठनों के माध्यम से करें व्यापक प्रचार-प्रसार: उपविकास आयुक्त

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 दिसंबर।आज विद्या भवन सभागार में उप विकास आयुक्त, गुंजन सिंह भोजपुर की अध्यक्षता में जीविका अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों एवं 38 संकुल स्तरीय संघों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक के दौरान कन्या रत्न सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार, सार्वजनिक शौचालयों के सुचारु संचालन, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभुकों को PMFME, PMEGP एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जोड़ने, उपयोग में नहीं आ रहे सरकारी भवनों को चिन्हित कर मरम्मत उपरांत जीविका को उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि कन्या रत्न सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार संकुल स्तरीय संघों एवं ग्राम संगठनों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। सार्वजनिक शौचालयों के संचालन हेतु समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें ग्राम संगठन की अध्यक्ष अनिवार्य रूप से सदस्य होंगी। साथ ही महाप्रबंधक उद्योग, भोजपुर द्वारा PMFME, PMEGP एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि अनुपयोगी सरकारी भवनों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी मरम्मत कर जीविका को उपयोग हेतु सौंपा जा सके। इसके अतिरिक्त जीविका में कार्यरत HNS-CNRP के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ाव की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर डी.पी.एम. (जीविका), सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET अनिवार्यता से छूट दे सरकार : सुदामा प्रसाद

rktvnews

दरभंगा:जिला परिवहन पदाधिकारी एवं मोटर वाहन निरीक्षकों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथों होगा खजराना मंदिर में बने भक्त सदन एवं प्रवचन हॉल का लोकार्पण।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने आरा में डूबकर तीन युवकों की हुयी मौत पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:आरा में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प!

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने सचिवालय में सैन्य धाम निर्माण के संबंध में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment