RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ग्राम चकिया में सरकार द्वारा RTPS सेंटर खोले जाने से जनता में खुशी : सरफराज अहमद खान

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 दिसंबर।आरा सदर के ग्राम पंचायत सनादिया के चकिया गांव में सरकार के स्तर पर आरटीपीएस सेंटर खोला गया है। इस सेंटर को खोले जाने से ग्रामीण लोगों की अभिकांश समस्याएं हल होते दिख रही है जिससे ग्रामीण लोगों में हर्ष का माहौल है। केंद्र से अनेक तरह की लाभकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा जिसमें आवासीय प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र , जन्म मृत्यु प्रमाण मिलने लगी है। पहले इस कार्य के लिए शहर और सभी विभागों का महीनों महीनो तक दौड़ लगाना पड़ता था जिसमें समय और आर्थिक मानसिक शारीरिक यात्राएं झेलनी पड़ती थी जो अब घर पर उपलब्ध हो रही है। इसके लिए स्थानीय मुखिया हरेंद्र प्रसाद यादव का सहयोग सराहनीय रहा है।
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता,रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सरफराज अहमद खान पूर्व वार्ड सदस्य मो o जसीम बारी रूमाना परवीन मस्नून आलम आदि ने RTPS सेंटर का अवलोकन कर बताया की ग्राम पंचायत सनादिया का अपना पंचायत सरकार भवन न होने के कारण RTPS सेंटर को उप स्वस्थ केंद्र चकिया के एक रूम में खोला गया है। इन्होंने कार्यपालक सहायक राजेश कुमार के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वह समर्पण भाव से ग्रामीण जनता की सेवा कर रहे हैं,अपने निजी लैपटॉप से काम कर रहे है क्योंकि अभी तक इस सेंटर को वाई फाई कनेक्शन एवं इनवर्टर उपलब्ध यही कराया गया है। शुद्ध पेयजल का भी आभाव है और RTPS सेंटर का बोर्ड भी अभी तक नहीं लगा है।रूमाना परवीन ने कहा के विशेष रूप से वृद्धा पेंशन को लेकर यह बहुत ही सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य हुआ है अब बूढ़े बुजुर्गों को लंबी दूरी तय कर प्रखंड कार्यालय नहीं जाना होगा अब गांव में ही उनका पेंशन बनना शुरू हो गया है।

Related posts

लखीसराय:जीविका दीदियों को सूक्ष्म उद्यमी के तौर पर मिल रही है पहचान,गढ़ रही नए कीर्तिमान।

rktvnews

इंदौर:जनगणना से जुड़े अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आहुत विभिन्न विभागों के कार्यकलापों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल हुए।

rktvnews

भोजपुर: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक सुविधाओं को मुहैया कराने को लेकर राजद प्रदेश महासचिव ने की बड़हरा प्रखंड अंचलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात।

rktvnews

दरभंगा:महिला संवाद में दिखा जागरूकता का नया रूप।

rktvnews

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची में युवा सम्मेलन को किया संबोधित।

rktvnews

Leave a Comment