RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का किया अवलोकन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)17 दिसंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय में प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कलरव करते हुए विभिन्न प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों को देखा तथा उनके क्रियाकलापों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
राजधानी जलाशय में लालसर, कुट, पिनटेल, गड़वाल, कॉम्ब डक सहित ट्रीपाई, कोयल, धनेश, रोलर जैसे स्थलीय पक्षी प्रतिवर्ष शीत ऋतु में आते हैं। वहीं प्रवासी पक्षियों में लेसर व्हीसलिंग डक, फेरोजीनस डक, कॉरमोरंट, मूरहेन, गडवाल आदि प्रमुख हैं।
शहर की घनी आबादी के बीच यह स्थान एक महत्वपूर्ण नैसर्गिक स्थल के रूप में विकसित हुआ है, जिसका प्रबंधन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजधानी वाटिका का भी भ्रमण किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

Related posts

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 5 और 6 जून 2023 को नई दिल्ली में अपने अमेरिकी और जर्मन समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

rktvnews

भोजपुर: बाबू ललन जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन किए गए अर्पित।

rktvnews

भोजपुर:मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

सभी विभागों के चिकित्सकों को समयबद्ध वेतनमान: मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

राहत केंद्र में सरस्वती ने दिया बच्ची को जन्म।

rktvnews

बागपत:यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 में जनपद के 21 मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment