RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 दिसंबर।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में परमवीर दीर्घा का उद्घाटन किया।
इस गैलरी में परम वीर चक्र से सम्मानित सभी 21 विजेताओं के चित्र प्रदर्शित हैं। गैलरी का उद्देश्य आगंतुकों को हमारे उन राष्ट्रीय नायकों के बारे में जानकारी प्रदान करना है जिन्होंने हमारे राष्ट्र की रक्षा में अदम्य संकल्प और साहस का प्रदर्शन किया। यह उन वीर योद्धाओं की स्मृति को सम्मान देने की एक पहल है जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी।
जिन गलियारों में यह परम वीर दीर्घा बनाई गई है, वहां पहले ब्रिटिश सहायक अधिकारियों के चित्र लगे होते थे। भारतीय राष्ट्रीय नायकों के चित्र प्रदर्शित करने की यह पहल औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागने और भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और शाश्वत परंपराओं को गर्व से अपनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
परम वीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है जो युद्ध के दौरान असाधारण वीरता, साहस और आत्मबलिदान के लिए प्रदान किया जाता है।

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर : एक पूर्व-सुनिश्चित नाकामी का रोजनामचा।

rktvnews

मोदी जी का नारी वंदन या सत्ता वंदन?: शिवानंद

rktvnews

बागपत:ग्रीष्म अवकाश के बाद विद्यालयों को भव्य रूप से सजाया और बच्चों का किया गया स्वागत।

rktvnews

बिहार:पटना : एसआरपी कालेज मे दीपावली पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:स्वागत से अभिभूत बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह बोले बिस्कोमान को प्रतिष्ठित और किसानों का हित सर्वोपरि रहेगा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 जनवरी 24

rktvnews

Leave a Comment