RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय तटरक्षक बल ने प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ से बचाव के उपायों के तहत गुजरात के ओखा में 50 लोगों को सुरक्षित निकाला।

नई दिल्ली/14 जून।भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने तेज और सुनियोजित कदम उठाते हुए 13 जून, 2023 को प्रचंड चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से बचाव के उपाय के रूप में गुजरात के ओखा से 50 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले गया। हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने 12 जून, 2023 को गुजरात में ओखा से 25 एनएम पश्चिम में स्थित जैक अप रिग ‘की सिंगापुर/01’ से चालक दल के 50 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) बल से अनुरोध किया था।
मदद का अनुरोध प्राप्त होने पर आईसीजी ने खराब मौसम और उफान मार रहे समुद्र में रिग पर सवार सभी 50 चालकों की सुरक्षित निकासी के लिए अभियान शुरू किया। बचाव कार्यों के लिए आईसीजी शिप शूर को तुरंत उनकी ओर मोड़ कर दिया गया। इस बीच, भारतीय तटरक्षक हेलीकाप्टर (सीजी 858) को भी लोगों की निकासी के लिए राजकोट से ओखा के लिए तैनात कर दिया गया।
इस मुश्किल ऑपरेशन में, आईसीजी ने 12 जून, 2023 की शाम तक चालक दल के 26 सदस्यों को सुरक्षित निकाला। यह ऑपरेशन 13 जून, 2023 को फिर से शुरू हुआ, जिसमें चालक दल के शेष 24 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया और, इस तरह चालक दल के सभी 50 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। यह ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
06 जून 2023 से ही अरब सागर में चक्रवात बिपरजॉय (अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान) देखा गया है। आईसीजी समुद्र में पूर्व निर्धारित क्रिया और बचाव के उपाय करता रहा है।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निदेशालय स्तर पर इंटिग्रेटेड डाटा बेस हेतु स्टेट रिसोर्स सेन्टर के गठन की स्वीकृति दी।

rktvnews

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमांत क्षेत्र जोशीमठ ढाक से BRO द्वारा ₹670 करोड़ की लागत से निर्मित 35 इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:नवीन सत्यान्वेषण ही शोध है : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लगभग 155 करोड़ रुपए लागत के 08 पुलों एवं 02 सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन।

rktvnews

भोजपुर:आरा बार एसोसिएशन चुनाव की अधिसूचना जारी, महासचिव पद के लिए अशोक कुमार सिंह ने ठोकी दावेदारी।

rktvnews

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने अंतर-विभागीय समिति बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment