RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भुवनेश्वर भास्कर के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 दिसंबर।आज स्थानीय जयप्रकाश नारायण मुक्ताकाश मंच पर समकालीन कलाकार भुवनेश्वर भास्कर के स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।स्व भास्कर पिछले कई वर्षों से हृदय के बीमारियों से पीड़ित थे जीवन से संघर्ष कर रहे थे। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी कलाकार रंगकर्मी उपस्थित हुए।अपने सम्बोधन में रंगकर्मी मित्र कृष्णेंदु ने कहा कि, श्री भास्कर जी ने शुरूआती संघर्षों के साथ कला व संस्कृति को जड़ से समझा। चित्रकार रौशन राय ने कहा कि इनकी रचनाधर्मिता लोक कला को लेकर थी वह किसी में नहीं।भास्कर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने भोजपुर के कला जगत में एक नई शुरुआत की थी। भोजपुरी चित्र शैली को गहन अध्ययन कर, गांव कस्बों में जागरूकता लाकर एक विचार समाज के सामने लाया था। साहित्यकार निरज कुमार सिंह, पुष्पांजली कर भुवनेश्वर भास्कर के कला संघर्ष पर गहरी वेदना संवेदना प्रकट कर बताया की एक चित्रकार,कला लेखक, रंगकर्मी को खोया हैं जिसे भरपाई कर पाना सायद मुश्किल है। सभा संचालन वरिष्ठ पत्रकार रंगकर्मी शमशाद प्रेम ने किया।अपने संबोधन में कहा की इनकी उपस्थिति हम सभी के मन मस्तिष्क में सदा रहेगी।उपस्थित लोगों में सत्यदेव कुमार, अमित कुमार बंटी, इन्दु राय, कमलेश कुन्दन, डॉ अजय कुमार सिंह, इश्तियाक, संतोष श्रेयांस,सुभम सिन्हा, डब्लू, ब्रजेश कुमार सिंह, पुनित कुमार,कवि जन्मेजय ओझा, संजय कुमार, विक्रांत कुमार, संजीव सिन्हा ,निलेश गोलू आदि रहे।

Related posts

पटना:साहित्य सम्मेलन की मंत्री-परिषद की बैठक 23 अक्टूबर को।

rktvnews

राजस्थान:अजमेर के वैशाली नगर को 17 साल बाद मिलेगा सामुदायिक भवन, विधानसभा अध्यक्ष ने तकनीकी अड़चने दूर करवाई, निर्माण कार्य हुआ शुरू।

rktvnews

उज्जैन:प्रदेश की सबसे अलग अनूठी परियोजना कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना से होगी क्षिप्रा स्वच्छ व अविरल।

rktvnews

भोजपुर:दलित समुदाय के परिछावन के समय गीत बजाने से रोकने को किया गया हमला निंदनीय : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण 19 अप्रैल को पाटलिपुत्र खेल परिसर में करेगा एथेलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

प्रधानमंत्री 13 से 15 जुलाई, 2023 को फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment