RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोपाल:प्रदेश की तीन महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएगी 25-25 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टी-20 वर्ल्डकप क्रिकेट (ब्लाइंड) जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल रहीं प्रदेश की तीन खिलाड़ी,तीन कोच को दिए जाएंगे एक-एक लाख रूपए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की खिलाड़ियों और कोच से भेंट।

भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)13 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शनिवार को ब्लाइंड विमेंस टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल मध्यप्रदेश की तीन महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट की। खिलाड़ियों में सुनीता सराठे, सुषमा पटेल और दुर्गा येवले शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए तीनों खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 लाख रूपए प्रदान किए जाएंगे, जिसमें से 10-10 लाख रूपए नगद और 15-15 लाख रूपए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों खिलाड़ियों और तीनों कोच का ट्राफी और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश का नाम रौशन करने वाली तीनों खिलाड़ियों की आगामी पढ़ाई और कोचिंग आदि की व्यवस्था भी राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला खिलाड़ियों के कोच सर्वश्री सोनु गोलकर, ओमप्रकाश पाल और दीपक पाहड़े को एक-एक लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट 2025 के फाइनल मैच में नेपाल को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम में मध्यप्रदेश की उपरोक्त तीन प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल थीं। इनमें ऑलराउंडर केटेगरी में खेलने वाली सुनीता सराठे नर्मदापुरम, सुषमा पटेल दमोह और बेट्समेन तथा विकेटकीपर के रूप में खेलने वाली दुर्गा येवले बैतूल से हैं।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल हरियाणा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय एवं कुरुक्षेत्र विकास मंडल द्वारा आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सम्मिलित हुए।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:11 दिसंबर को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: भाजयुमो जिलाध्यक्ष संग पुलिस अधिकारी की बदसलूकी और मारपीट अति निंदनीय, पुलिस अधिकारी पर होगी कार्रवाई: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर : फूड इंस्पेक्टर ने की मिठाई दुकान की जाॅच ! लिया मिठाइयों का सैंपल।

rktvnews

07 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के हज़ारीबाग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 59वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment