RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: चौसा थर्मल पावर प्लांट का डीएम ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)12 दिसंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर, साहिला द्वारा चौसा थर्मल पावर प्लांट का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्लांट क्षेत्र, रेलवे कॉरिडोर, कोयला भंडारण स्थल तथा विभिन्न इकाइयों की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर प्रशासन की ओर से ADM बक्सर, DLAO, DCLR, DPRO एवं CO चौसा उपस्थित रहे। वहीं BTTP प्रबंधन की ओर से CEO, CFO एवं सभी प्रबंधकीय स्तर के अधिकारी बैठक एवं निरीक्षण में शामिल हुए।

जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश

स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता:

प्लांट प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि कुशल एवं अकुशल दोनों श्रेणियों में स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर प्राथमिकता दी जाए तथा रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए।

पर्यावरणीय समस्याओं पर नियंत्रण

रेलवे कॉरिडोर के पास भंडारित एवं परिवहित किए जा रहे कोयले से उत्पन्न वायु प्रदूषण की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इसके समाधान हेतु भंडारण स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित जल–छिड़काव, धूल नियंत्रण उपाय तथा परिवहन व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया गया।

वनीकरण एवं हरित आवरण बढ़ाने के निर्देश

प्लांट क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में लक्ष्य अनुरूप पौधारोपण को तेज़ गति से आगे बढ़ाने के लिए वन विभाग (DFO) के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

आपदा प्रबंधन

प्लांट परिसर में आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ अद्यतन रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

NO FLYING ZONE प्रस्ताव

प्लांट की सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए चौसा थर्मल पावर प्लांट क्षेत्र को NO FLYING ZONE घोषित करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया एवं प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं प्रबंधन से कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Related posts

जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह!राज्य मंत्री ने किया जिला और ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को सम्मानित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने खुद उठाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश।

rktvnews

भारत से रूस के कलमीकिया गणराज्य तक बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी।

rktvnews

देश के सभी जिलों में सुसज्जित प्रेक्षागृह का निर्माण कराये सरकार तभी होगा कला का विकास -रविंद्र भारती

rktvnews

अमेरिका में भी की जा रही है गाय की पूजा।

rktvnews

भोजपुर: संदेश निर्वाची पदाधिकारी की सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment