RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए श्री त्रिदंडी देव कॉलेज प्रशासन तैयार : प्रो गुलाब फलहारी

शाहपुर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 दिसंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा का अंतर महाविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय में पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 एवं 14 दिसंबर को है।जिसकी पूरी तैयारी महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो गुलाब फलहारी ने बताया कि वी.के.एस.यू. (VKSU) से अंगीभूत एवं संबद्ध अधिकांश महाविद्यालयों ने अपनी-अपनी टीम भेजने की इच्छा प्रकट की है, जिससे आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल है।सभी प्राचार्यों से अनुरोध किया है कि खिलाड़ियों की टीम अवश्य भेजें, ताकि अधिकतम प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धा का अवसर मिल सके।
खेल अधिकारी डॉ. अम्बरीष गौतम ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता को लेकर समस्त तैयारी पूरी कर ली गई है तथा अब उत्सुकता के साथ प्रतिभागियों के आगमन की प्रतीक्षा है। उन्होंने यह भी कहा कि महाविद्यालय परिसर में खिलाड़ियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर दिया गया है।महाविद्यालय प्रशासन ने सफल संचालन हेतु सभी से सहयोग की अपील की है।

Related posts

भोजपुर जिलाधिकारी श्री राज कुमार ने कुंवर सिंह विजयोत्सव के सांस्कृतिक संध्या की झलकियां साझा की।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने जिले वासियों को दिया होली का तोहफा,होली स्पेशल ट्रेन का 20 मार्च से आरा में होगा ठहराव।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर एनआईडी मध्यप्रदेश एवं मानव संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में “धागा एक पहचान : थ्रेड्स ऑफ आइडेंटिटी” का शुभारंभ।

rktvnews

रांची:विकास भारती बिशुनपुर के मुख्यालय परिसर में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत का हुआ आगमन।

rktvnews

दरभंगा:जिला स्तरीय परामर्श समीक्षा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:प्रखंड रंका की में ग्रीष्म ऋतु के मद्येनज़र पेयजल की समूचित व्यवस्था हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment