RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर विद्यालय चंदा काजीचक में भारतीय भाषा उत्सव का हुआ रंगारंग समापन।

कोईलवर/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 दिसंबर। गुरुवार को शिक्षा विभाग, बिहार के निर्देशानुसार भारतीय भाषा उत्सव-2025 के अंतर्गत कोईलवर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदा काजीचक में 4 से 11 दिसंबर तक विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को जीवंत कर दिया। प्रधानाध्यापक डॉ. दया शंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता-पाठ, समूह-गान, नृत्य तथा भाषाई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय भाषाओं की समृद्धता और विविधता को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रमों में छात्राएँ—कंचन, पार्वती, सुरुचि, अंशिका, शिवानी—तथा अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी
रही तो कुमारी सुधा तिवारी, आंचल गोस्वामी, रंजु नारायण सिंह, सुषमा गुप्ता, उषा कुमारी, सुजीत कुमार, गोपाल जी, दीनानाथ सिंह, प्रदीप कुमार, वैभव कुमार, इंद्रजीत चौधरी, चंदन कुमार, सुनील कुमार, शाहबाज खान, सुमन कुमार, संजय कुमार, इमरान अहमद, कमाल अशरफ रिज़वी सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Related posts

निजी उपयोग के लिए आयातित सभी शुल्क योग्‍य वस्‍तुओं पर प्रशुल्‍क दर को 20 प्रतिशत से 10 प्रतिशत किया गया।

rktvnews

18 अप्रैल कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय

rktvnews

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनवाड़ी पोषाहार व्यवस्था की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण पोषण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

rktvnews

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आरा के बाम पाली मे प्रभातफेरी निकाली गई।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मणिपुर के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयासों में मदद करने के लिए डॉक्टरों की टीम नियुक्त की।

rktvnews

Leave a Comment