RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)12 दिसंबर।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की स्थिति, स्वरोजगार हेतु सहयोग, राशन कार्ड में अपडेट, घर खाली कराने, निजी विद्यालय में नामांकन, ट्राई साइकिल की मांग, कृषि ऋण एवं दाना गोदाम हेतु, स्कूल फीस में बढ़ोत्तरी की शिकायत, नाली निर्माण, पशुपालन विभाग की योजना का लाभ लेने संबंधी आवेदन, लंबित वेतन भुगतान, एनओसी, एक्स सर्विसमैन को भूमि आवंटन, पेयजल, भूमि अधिग्रहण संबंधी जानकारी, दिव्यांग पेंशन, सड़क मरम्मतीकरण, अवैध रूप से गोदाम संचालन की शिकायत समेत जनहित से जुड़ी समस्याओं से संबंधित अन्य आवेदन एवं मांग पत्र प्राप्त हुए।
उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । उन्होने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करें ताकि नागरिकों को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े ।

Related posts

बक्सर:जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कैम्ब्रीज सीनियर सेकेण्ड्ररी स्कूल, कथकौली में सड़क सुरक्षा संबंधित क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश को देश के प्रथम तीन शीर्ष राज्यों में लायेंगे : प्रधानमंत्री

rktvnews

अभी भी जारी है भाजपा नीत एनडीए सरकार में भारतीय कृषि का कॉरपोरेटीकरण।

rktvnews

जोधपुर में प्रस्तावित मल्टीलेवल ऐलिवेटेड रोड पर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक ऐलिवेटेड रोड के निर्माण से जोधपुरवासियों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत – मुख्यमंत्री

rktvnews

बक्सर जिला अंतर्गत चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन।

rktvnews

एनडीए प्रत्याशी ने बड़हरा विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।

rktvnews

Leave a Comment