RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उत्तराखंड:उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गंगोत्री धाम के दर्शनोपरांत गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की।

देहरादून/ उत्तराखंड 26 अक्टूबर।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गंगोत्री धाम के दर्शनोपरांत गंगोत्री मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की। इस दौरान राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह भी साथ रहे।
उप राष्ट्रपति एवं उनकी पत्नी डा. सुदेश धनखड़ आज दोपहर बाद वायुसेना के हेलिकॉप्टर से हर्षिल हेलीपैड पहुँचे जहाँ राज्यपाल, गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी के साथ अन्य अधिकारियों ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।
उप राष्ट्रपति अपराह्न 2 बजे सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पंहुचे। गंगोत्री आगमन पर तीर्थपुरोहितों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों तथा स्थानीय निवासियों ने उप राष्ट्रपति का परंपरागत तरीके से स्वागत किया।
उप राष्ट्रपति गंगोत्री, हिमालय क्षेत्र के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य और देवनदी गंगा की अविरल और निर्मल धारा के दर्शन से काफी अभिभूत दिखे। इस दौरान राज्यपाल ने उप राष्ट्रपति को इस सीमांत क्षेत्र की विशिष्टताओं से भी अवगत कराया।
गंगोत्री धाम में श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल, सुरेश सेमवाल, महेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, मुकेश, मनु, कमलनयन, माधव सेमवाल आदि तीर्थपुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न करवाई।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

रोहतास :भोज भंडारे के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का हुआ समापन।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने बाल स्वास्थ्य पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी की मेज़बानी की।

rktvnews

06 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

झारखण्ड आदिवासी महोत्सव के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होगा “रीझ रंग रसिका” रैली

rktvnews

गया:तिलकुट को नेशनल एव इंटरनेशनल लेवल पर एक नया आयाम देने के उद्देश्य से बेहतर पैकेजिंग की आवयश्कता को देखते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग नई दिल्ली के एडिशनल डायरेक्टर की उपस्थिति में 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment