RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 7 एवं 8 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मार्च।श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, शाहपुर में आगामी 7 एवं 8 अप्रैल, 2026 को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। सम्मेलन में विश्व के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से ख्यातिप्राप्त विद्वानों एवं विशेषज्ञों की सहभागिता है। लंदन (यूके) स्थित यूसीएल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्रो. वेन होम्स, ईरान की डॉ. सौगंध अकबेरियन तथा ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ श्रीलंका के डॉ. एस. पद्मनेसन अंतर्राष्ट्रीय वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही देश के अग्रणी संस्थानों से आईआईटी (बीएचयू) के प्रो. अजीत मिश्रा एवं आईआईएम रांची के डॉ. प्रशांत मौर्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल शिक्षण पद्धतियों तथा उच्च शिक्षा में नवाचार से संबंधित अपने शोध अनुभव साझा करेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य सह सम्मेलन संयोजक प्रो. (डॉ.) गुलाब फलाहारी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 तकनीक आधारित शिक्षण, डिजिटल नवाचार और बहुविषयी शिक्षा को विशेष महत्व देती है। इसी संदर्भ में सम्मेलन के अंतर्गत बिहार जैसे विकासशील राज्य में डिजिटल अवसंरचना की चुनौतियाँ, ग्रामीण-शहरी शैक्षणिक अंतर, शिक्षकों की डिजिटल तैयारी, ई-लर्निंग की संभावनाएँ तथा नीतिगत क्रियान्वयन जैसे विषयों पर सात विभिन्न अकादमिक सत्रों में विस्तृत चर्चा की जाएगी। आयोजन सचिव डॉ. अम्बरीष गौतम के अनुसार सम्मेलन में हिंदी (यूनिकोड/मंगल) एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शोध पत्र आमंत्रित किए गए हैं, जिससे व्यापक अकादमिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
सम्मेलन में चयनित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशन भी होगा। अवसर भी प्रदान किया जाएगा। 25 मार्च, 2026 तक अपना पूर्ण शोध पत्र प्रेषित कर सकते हैं।

Related posts

सारण:बेहतर प्रशिक्षण के लिए छात्रों को मैट्रिक स्तर पर ही प्रोत्साहित किया जाना चाहिए- डीएम

rktvnews

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा का किया समर्थन,दी शुभकामनाएं।

rktvnews

श्री जीयर स्वामी जी महाराज का मउडिहरा ज्ञान यज्ञ स्थल पर हुआ शुभागमन।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज के 58वें बैच की पासिंग आउट परेड पुणे में आयोजित हुई।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बोधगया स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment