RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल ने पत्नी संग जरूरतमंदों के बीच किया कंबलों का वितरण।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)11 दिसंबर।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं उनकी धर्म पत्नी प्रथम महिला गुरमीत कौर ने आज लोक भवन में शिव मंदिर ब्रह्मपुरी और के. के. एम. सोसायटी नालापानी, देहरादून के जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए। शीत ऋतु के प्रकोप को देखते हुए समाज के कमजोर वर्गों की सहायता हेतु आयोजित इस वितरण कार्यक्रम में राज्यपाल ने स्वयं उपस्थित रहकर लाभार्थियों से संवाद किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राज्यपाल ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवकों और नागरिकों से आग्रह किया कि वे आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता में योगदान दें ताकि कोई भी व्यक्ति प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों से प्रभावित न हो।

Related posts

आरा सदर प्रखंड में चलंत लोक अदालत आयोजित।

rktvnews

रसूख का कसूर? या कुछ और??

rktvnews

मध्यप्रदेश:पुलिस का व्यवहार और दृष्टिकोण जनता के प्रति रहे संवेदनशील – राज्यपाल

rktvnews

भारत-बेल्जियम की मजबूत साझेदारीः पीयूष गोयल ने बेल्जियम के विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रेंकेन और फ़्लैंडर्स के राष्ट्रपति मंत्री मैथियास डिपेन्डेले से की मुलाकात।

rktvnews

व्यंग्य 🤓 हैलो टमाटर जी, ज्यादा इतराइए मत।

rktvnews

अंतर जिला फुटबॉल चैंपियनशिप के ट्रायल का दूसरा दिन।

rktvnews

Leave a Comment