RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

जनहित परिवार भोजपुर ने मनाया अपना 25 वां स्थापना दिवस।

आरा/भोजपुर 04 जनवरी।जनहित परिवार भोजपुर का 25 वां स्थापना दिवस समारोह डॉ किरण कुमारी की अध्यक्षता में उल्लासपुर वातावरण में बुधवार को शीतल टोला,आरा स्थित कार्यालय में मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने जनहित परिवार की 25 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस दौरान सर्व समिति से निर्णय हुआ कि वर्ष 2024-25 को रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाए। इसके लिए 25 कार्यक्रमों की एक श्रृंखला तैयार की गई है जो समय-समय पर आयोजित होगी। निर्धारित कार्यक्रमों के तहत सेमिनार, कवि गोष्ठी, लघु कथा सम्मेलन, सूचना का अधिकार सम्मेलन, हिंदी साहित्य सम्मेलन, भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अलावा चिकित्सा शिविर, विधिक जागरूकता शिविर, रक्तदान शिविर आदि आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रमों पर केंद्रित जनहित परिवार पत्रिका की स्मारिका का प्रकाशन के साथ-साथ इस सत्र में 25 पुस्तकों का प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में आरा स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य बनाए जाने पर संस्था के संस्थापक सदस्य अशोक श्रीवास्तव को कवि नंदकिशोर सिंह कमल ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सभा के समापन पूर्व 25 दीपों की मल्लिका सजाई गई।
कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट करने वालों में बृजमोहन त्रिपाठी, राम प्रहलाद तिवारी, शरद सिंह, सारिका, अरविंद सिंह, डॉ कुमार शीलभद्र, अशोक श्रीवास्तव ,नंदकिशोर सिंह कमल आदि प्रमुख थे। मंच का संचालन अतुल प्रकाश ने तथा धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर सिंह कमल ने किया।

Related posts

बिहार: रोहतास: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : बड़ेडोंगर में स्व-सहायता समूह की दीदियों ने लिखी आर्थिक सशक्तिकरण की नई इबारत।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राकेश रंजन ने शिक्षा मंत्री को दिया ज्ञापन।

rktvnews

2022 बैच के आईएएस अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

पत्रकार को भातृ शोक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 जनवरी 26

rktvnews

Leave a Comment